भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

नाबालिग से दुष्कर्म: आरोपियों के BJP Headquarters में नेता और मंत्रियों संग Photo Viral

भोपाल। राजधानी के होटल में हरियाणा के पलवल की नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले डिंडौरी के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक नेता डिंडौरी भाजपा का पदाधिकारी हैं। दुष्कर्म की घटना से पहले आरोपियों ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय (BJP State Headquarters) में पार्टी नेता एवं मंत्रियों के बंगलों पर फोटो (Photo) भी खिंचाए थे। दुष्कर्म के आरोप में पहचान उजागर होने के बाद कांग्रेस ने मंत्री एवं भाजपा नेता के संग आरेापियों के फोटो वायरल (Photo Viral) किए हैं। ये आरोपी तबादलों के सिलसलि में पिछले दिनों भोपाल आए थे।



अशोका गार्डन थाना पुलिस (Ashoka Garden Police Station) ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले ेमं डिंडौरी भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनीष नायक, जेडीयू का जिलाध्यक्ष दिनेश अवधिया और पेट्रोल पंप संचालक अमित सोनी को हिरासत में लिया गया है। इन पर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप है। इन तीनों के भाजपा नेता एवं मंत्रियों के संग फोटो वायरल हो रहे हैं। हालांकि पुलिस अब भारी दबाव में है। आरोपियों के अन्य साथी भी हैं, जिनके नाम सामने नहीं आए हैं।

Share:

Next Post

Vidyut Jammwal के बेस्‍ट फ्रेंड थे सिद्धार्थ, ऐक्‍टर ने सुनाया गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करनें का किस्‍सा

Thu Sep 9 , 2021
नई दिल्ली: सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को यारों का यार कहा जाता था। उनकी टीवी और बॉलीवुड स्टार्स से खूब दोस्ती थी। इस बात में कितनी सच्चाई थी ये खुद विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) ने बताया। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ उनके बेस्ट फ्रेंड थे। दोनों की मुलाकात साल 2004 में जिम में हुई थी। विद्युत […]