भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार

  • विदिशा से लाकर महिला को नीलबढ़ इलाके में किराए के कमरे में रखा था

भोपाल। पति से अलग होने के बाद महिला की पहचान एक युवक से हो गई। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो जाने के बाद युवक ने महिला को शादी का झांसा दे दिया। महिला ने जब हामी भर दी तो युवक उसे भोपाल लेकर गया। यहां पर किराए के एक मकान में रुकवाने के दौरान उसने महिला के साथ रेप किया। कुछ दिन बाद ही वह महिला को छोड़कर भाग निकला। उसने महिला से शादी करने से भी मना कर दिया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय महिला विदिशा में रहती है। वह अपने पति से अलग हो चुकी है। पति से अलग होने के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से महिला की दोस्ती गौरव नाम के युवक से हो गई। गौरव भोपाल का रहने वाला है। जल्द ही दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया तो गौरव ने महिला को शादी का झांसा दे दिया। उसने कहा तुम भोपाल आ जाओ मैं तुमसे शादी कर लूंगा। गौरव विदिशा जाकर महिला को अपने साथ ले गया। इसके पहले ही उसने नीलबढ़ इलाके में उसने किराए के कमरा ले लिया था। गत 26 मार्च को महिला को लेकर आने के बाद उसने इसी कमरे में रुकवा दिया। इस दौरान उसने जल्द ही शादी करने की बात करते हुए उसने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिए। करीब एक हफ्ते तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसने महिला से शादी करने से मना कर दिया तथा महिला को किराए के कमरे में ही छोड़कर भाग निकला। दो दिन तक जब वह वापस नहीं आया तो महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share:

Next Post

300 मास्टर आईडी, रोजाना क्रिकेट पर करोड़ों का सट्टा और पुलिस बेखबर

Thu Apr 7 , 2022
संत नगर। उपनगर में क्रिकेट सट्टा बुकियों ने आईपीएल क्रिकेट श्रंखला पर सट्टा खिलाने के लिए अब ऑनलाइन का नया तरीका अख्तियार कर लिया है। ये बड़े सट्टा बुकी मैच के दौरान खुद तो शहर से बाहर महानगरों में आलीशान होटलों में बैठे रहते हैं और उनके एजेंट क्रिकेट पर सट्टा लगाने के शौकीन छोटे-मोटे […]