भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

महिला से बलात्कार,अश्लील वीडियो बनाई, ब्लैकमेल करने लगा आरोप प्रकरण दर्ज

  • चाय में नशीला पदार्थ देकर विवाहिता की अस्मत लूटी, दोनों मामलों में आरोपी फरार

भोपाल। अयोध्या नगर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर पूर्व परिचित के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया है। जालसाज ने पूर्व में पीडि़ता के साथ डरा धमकाकर बलात्कार किया था। इसका एक वीडियो भी उसने बना लिया था। ढाई साल बाद आरोपी दोबारा महिला पर संबंध बनाने का दबाव डालने लगा, तब फरियादिया ने मुकदमा दर्ज करा दिया। वहीं मिसरोद इलाके में मंडीदीप की फैक्ट्री में काम करने वाली महिला के साथ पति के दोस्त ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने चाय में नशीला पदार्थ देने के बाद बेहोशी की हालत में पीडि़ता के साथ ज्यादती की। घटना विगत वर्ष दिसंबर महीने की है। कल महिला ने थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया है। दोनों ही मामलों में पुलिस फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।


अयोध्या नगर थाने के टीआई शैलेंद्र शर्मा के अनुसारा 30 साल की महिला शाहपुरा में रहती है। उसके दो बच्चे हैं और उसने सात साल पहले प्रेम विवाह किया था। महिला गृहणी है, जबकि उसका पति टेटो बनाने और ड्रायवरी का काम करता है। ढाई साल पहले उसका पति से विवाद चल रहा था। इसी दौरान वह एक पुराने दोस्त के माध्यम सेे अतुल मीणा नाम के युवक के संपर्क में आई थी। आरोपी और पीडि़ता के बीच फोन पर बातचीत होने लगी थी। घुमाने के बहाने एक बार अतुल पीडि़ता को साथ ले गया। उसने अयोध्या नगर में रहने वाले एक दोस्त के कमरे में पीडि़ता को ले गया। वहां डरा धमकाकर पीडि़ता के साथ संबंध बनाए। वारदात की जानकारी किसी को भी देने पर आरोपी ने फरियादिया को जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं उसे नीच जात का भी कहा। आरोपी ने फरियादिया का एक वीडियो भी गुपचुप तरीके से शूट कर लिया था। बाद में आरोपी ने एक बार और फरियादिया के साथ उसे ब्लैकमेल कर संबंध बनाए। जिसके बाद में पीडि़ता और पति के बीच समझोता हो गया और दोनों साथ रहने लगे। पिछले दिनों आरोपी कॉल कर महिला को दोबारा तंग करने लगा। उस पर संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। बात नहीं मानने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। जिसकी जानकारी फरियादिया ने पति को दी और उनके साथ में थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज करा दिया।

पूजापाठ के बाद बनाया हवस का शिकार
मिसरोद पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय महिला मूलत: विदिशा की निवासी है। वह फिलहाल पति से अलग मंडीदीप में रह रही है। वहीं एक फैक्ट्री में नौकरी करती है। आरोपी दिलीप गुर्जर उसके पति का दोस्त था। जो छोटे मोटे कामों के लिए महिला की मदद कर दिया करता था। पिछले दिनों महिला का एक दूसरे दोस्त से विवाद हो गया था। उससे उसकी बातचीत बंद हुई तो महिला दुखी रहने लगी थी। इन तमाम बातों को पीडि़ता ने आरोपी दिलीप से साझा कीं। आरोपी ने झांसा दिया कि वह पूजापाठ कर सब सही करा देगा, ऐसा करने से उसका दोस्त भी वापस लौट आएगा। आरोपी के झांसे में आई महिला उसके साथ मिसरोद के समर्धा आ गई। यहां आरोपी ने 15 सौ रुपए में एक कमरा किराए पर लिया। बीते वर्ष 21 दिसंबर को कमरे की सफाई करने के बाद में एक घंटे तक उसमें पूजा पाठ की। बाद में महिला को चाय बनाकर पीने के लिए दी। चाय पीते ही महिला बेहोश हो गई, तब उसने पीडि़ता के साथ ज्यादती की। बाद में आरोपी ने महिला को बदनाम करने की धमकी देकर उसके साथ कई और बार बलात्कार किया। आए दिन की हरकतों से तंग आकर फरियादिया ने कल थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

Share:

Next Post

जन-सेवा और अधो-संरचनात्मक विकास निरंतर जारी रहेगा: मिश्रा

Sun Jan 23 , 2022
भोपाल। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि जन-सेवा के कार्यों में कोई कमी नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि अधो-संरचनात्मक विकास के कार्य निरंतर होंगे। डॉ. मिश्रा ने दतिया में 6 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से नवीन तहसील भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर कमाण्ड एण्ड कंट्रोल-सेंटर और बैंक ऑफ […]