देश

मेरठ में रैपिड रेल स्टेशन का स्लैब गिरा, आठ मजदूर दबे

मेरठ। शहर में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल (Delhi-Meerut Rapid Rail) निर्माण कार्य के दौरान शताब्दीनगर स्टेशन के निर्माण कार्यों के दौरान तड़के तीन बजे एक स्लैब भरभरा कर गिर गया। इस घटना में आठ मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को निजी अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया है। एनसीआरटीसी ने इस मामले में जांच का आदेश दिया है।


एनसीआरटीसी (NCRTC) के अनुसार शताब्दीनगर स्टेशन के निर्माण कार्यो के अंतर्गत कंपनी एलएंडटी की ओर से स्लैब डालने का कार्य रात 12 बजे से तड़के तीन बजे तक कराया जा रहा था। इसी दौरान आज तड़के तीन बजे टेम्पररी सपोर्ट स्ट्रक्चर नीचे आ गिरा। इस कार्य में लगे 8 मजदूर मलबे में दब गए। इनमें से दो मजदूरों को चोटे आई हैं। आनन-फानन में सभी को मलबे से बाहर निकाला गया।

Share:

Next Post

यूपी ATS ने गिरफ्तार किया ISI का एजेंट, पाकिस्तान को भेजता था सैन्‍य जानकारी

Mon Jul 17 , 2023
गोंडा (Gonda)। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले (Gonda district of Uttar Pradesh) से आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) के हाथ रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूपी एटीएस (UP ATS) ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) लिए काम कर रहा था। यूपी एटीएस ने […]