
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) और गोरखपुर (Gorakhpur) के सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) एक मंच पर मौजूद हों और हंसी-ठिठोली न हो, ऐसा बहुत ही कम होता है। कार्यक्रम में सीएम योगी अक्सर रवि किशन पर चुटकी लेते हैं, जिससे हंसी का माहौल बन जाता है। इसी कड़ी में हाल ही में गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने एक बार फिर रवि किशन पर मजाक किया। उन्होंने कहा कि रवि किशन की सांसदी अब खतरे में पड़ गई है और आगामी चुनाव में गोरखपुर लोकसभा सीट (Gorakhpur Lok Sabha Seat) से कोई महिला उम्मीदवार दावेदारी कर सकती है। उन्होंने कहा कि लोग अब रवि किशन से छुटकारा चाहते हैं।
सीएम योगी की चुटकी पर हंसी का माहौल
सीएम योगी की इस बात को सुनकर सभी हंस पड़े। हालांकि राजनीतिक गलियारों में इस बयान को लेकर अटकलें भी लग रही हैं। कुछ लोग इसे संकेत मान रहे हैं, जबकि अधिकांश मानते हैं कि यह सिर्फ मजाक ही था।
गोरखपुर में विकास और राजनीतिक संघर्ष का जिक्र
सीएम योगी ने कहा, “माफिया और मच्छर के खिलाफ हमारी लड़ाई गोरखपुर से शुरू हुई थी और आज उसकी सुखद अनुभूति पूरा प्रदेश कर रहा है। 1996, 1998, 2004, 2009, 2014 के चुनावों के दौरान आपके साथ मिलकर हमने संघर्ष और चुनौतियों का सामना किया है।”
विकास और बदलाव पर जोर
सीएम योगी ने कहा कि सड़क से लेकर सदन तक विकास के लिए लंबी लड़ाई लड़ी गई। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और नेतृत्व से देश में बदलाव आया। उत्तर प्रदेश में यह बदलाव 2017 और 2022 में देखने को मिला। भाजपा ने लगातार अपनी सरकारों के कार्यकाल को सफलतापूर्वक पूरा किया और टू-थर्ड मेजॉरिटी के साथ धमाकेदार विजय हासिल की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved