देश मनोरंजन

Ravi Kishan ने खत्म कराया Pawan Singh- Khesari Lal का झगड़ा

पटना (Patna)। भोजपुरी सुपरस्टार (Bhojpuri Superstar) खेसारी लाल यादव और पवन सिंह (Pawan Singh- Khesari Lal ) का झगड़ा फाइनली खत्म हो गया है। ये दोनों ही सुपरस्टार्स भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) में सफलता की गारंटी माने जाते हैं, लेकिन दोनों के बीच लंबे वक्त से टसल चल रहा था। यहां तक कि दोनों सुपरस्टार्स के फैंस भी एक दूसरे को जरा भी पसंद नहीं करते थे। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के दिलों के बीच पुल बने भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला, साथ ही समझते हैं कि कैसे दोनों लंबे वक्त बाद एक दूसरे के आमने-सामने आए।

रवि किशन ने कराई पवन सिंह और खेसारी के बीच सुलह
फेमिना भोजपुरी आइकन्स अवॉर्ड के दौरान रवि किशन, मनोज तिवारी, मोनालिसा और विशाल सिंह जैसे सितारे एक साथ एक ही जगह पर मौजूद थे। इस इवेंट में जैसे भोजपुरी सुपरस्टार्स का मेला लगा हुआ था। इसी इवेंट में रवि किशन ने अपना जादू चलाया और होस्ट की भूमिका निभाते हुए उन्होंने पवन सिंह और खेसारी लाल यादव को एक साथ मंच पर बुलाया। अब दोनों ही भोजपुरी सुपरस्टार्स एक दूसरे के आमने-सामने खड़े थे जिन्होंने शायद ही लंबे वक्त से एक दूसरे से बात भी की थी। दोनों को इस तरह देखकर ऑडियंस भी हैरान थी।



पवन सिंह और खेसारी यादव ने लगाया एक दूसरे को गले
रवि किशन दोनों सुपरस्टार्स के बीच खड़े थे, उन्होंने दोनों कलाकारों का हाथ पकड़कर हवा में उठाया और ‘जीना यहां मरना यहां’ सॉन्ग गाने लगे। खेसारी लाल यादव ने जब कहा कि आज की रात ऐतिहासिक रात है तो पवन सिंह ने झुककर कहा- भइया आप आदेश दीजिए। इस पर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच खेसारी लाल यादव बोले- हमारे बीच झगड़ा न कभी पहले था, और न कभी आगे रहेगा। फिर दोनों एक दूसरे को गले लगा लिया। यह पल हर किसी के लिए इतना यादगार था कि तालियां रुकने का नाम नहीं ले रहीं थीं।

एक फिल्म में कब आएंगे भोजपुरी के शाहरुख-सलमान?
रवि किशन ने अपने इस दिल जीत लेने वाले कदम के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के दोनों सुपरस्टार्स को मिलाने का काम किया। बता दें कि 17 जुलाई को रवि किशन ने अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। एक्टर ने जो काम किया है उसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर तारीफें मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर भी अब ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें रवि किशन और खेसारी लाल यादव को एक साथ खड़े देखा जा सकता है। भोजपुरी इंडस्ट्री के शाहरुख-सलमान कहे जाने वाले खेसारी और पवन सिंह साथ तो आ गए हैं, लेकिन एक ही फिल्म में कब नजर आएंगे यह देखना काफी दिलचस्प होगा।

Share:

Next Post

भारत की इस डील से थर-थर कांपेंगे चीन और पाकिस्तान, जल्‍द आ रहे 97 ‘मेड-इन इंडिया’ ड्रोन

Tue Jul 18 , 2023
नई दिल्ली  (New Delhi)। चीन और पाकिस्तान (China and Pakistan) से सटी सीमाओं पर नजर रखने के लिए भारत अपने निगरानी तंत्र को बड़े स्तर पर मजबूत करने जा रहा है! सोमवार को सरकारी सूत्रों ने बताया कि भारतीय रक्षा बल (Indian Defense Forces) चीन और पाकिस्तान की सीमाओं पर निगारनी के लिए 97 ‘मेड-इन […]