img-fluid

RBI ने पीएनबी और फेडरल बैंक पर लगाया जुर्माना, दो अन्य वित्तीय संस्थानों पर भी हुई कार्रवाई

November 04, 2023

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को कहा कि उसने सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) पर 72 लाख रुपये और निजी क्षेत्र के फेडरल बैंक पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने मर्सिडीज बेंज फाइनेंशियल सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर अपने नो योर कस्टमर (KYC) निर्देश, 2016 के कुछ प्रावधानों का अनुपालन नहीं करने के लिए 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पंजाब नेशनल बैंक पर यह जुर्माना ‘अग्रिम पर ब्याज दर’ और ‘बैंकों में ग्राहक सेवा’ से संबंधित कुछ प्रावधानों का अनुपालन नहीं करने के लिए लगाया गया है। केंद्रीय बैंक ने एक अन्य विज्ञप्ति में कहा कि केवाईसी नियमों के कुछ प्रावधानों के उल्लंघन के लिए ही फेडरल बैंक पर भी जुर्माना लगाया गया है।


  • आरबीआई ने यह भी कहा कि कोसामट्टम फाइनेंस लिमिटेड, कोट्टायम पर ‘गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी- व्यवस्थित रूप से महत्वपूर्ण गैर-जमा लेने वाली कंपनी और जमा लेने वाली कंपनी (रिजर्व बैंक) निर्देश, 2016’ के कुछ प्रावधानों का अनुपालन नहीं करने के लिए 13.38 लाख रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया गया है।

    केंद्रीय बैंक ने कहा कि सभी मामलों में जुर्माना नियामकीय अनुपालन में कमियों पर आधारित है और इसका उद्देश्य इकाइयों द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता पर सवाल उठाना नहीं है।

    Share:

  • टाइम मैगजीन के कवर पेज पर बांग्लादेशी PM शेख हसीना, बोलीं- मुझे सत्ता से बाहर करना मुश्किल

    Sat Nov 4 , 2023
    ढाका। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना टाइम मैगजीन के अगले अंक के कवर पेज पर दिखाई देंगी। टाइम मैग्जीन के साथ एक इंटरव्यू में शेख हसीना ने कहा कि उनकी सरकार को लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता से बाहर करना बेहद मुश्किल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाइम मैगजीन को दिए इंटरव्यू में शेख हसीना ने […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved