img-fluid

RBL बैंक ने दिया दिवाली गिफ्ट, बचत खाते पर ब्याज दरों में किया इजाफा

October 22, 2022

नई दिल्ली: आरबीएल बैंक ने फेस्टिव सीजन में ग्राहकों को खुशखबरी दी है. बैंक ने बच खाते पर ब्याज दर को बढ़ा दिया है. बैंक ने बताया है कि नई ब्याज दर 21 अक्टूबर से लागू हो गई हैं. अब आरबीआई के बचत खाता धारकों को 6.50 फीसदी तक का ब्याज मिल सकेगा. बैंक ने विभिन्न डिपॉजिट स्लैब में 0.25 फीसदी तक ब्याज दरें बढ़ाई हैं.

बैंक हर तीन महीने पर ग्राहकों को ब्याज देता है. हालांकि, ब्याज की गणना हर शाम खाते में पड़े बैलेंस के आधार पर की जाती है. बैंक हर दिन 1 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 4.25 फीसदी का ब्याज देता रहेगा. वहीं, 1 लाख रुपये से 10 लाख रुपये के दैनिक बैलेंस पर बैंक 5.50 फीसदी का ब्याज देना जारी रखेगा. साथ ही 10 लाख रुपये से अधिक और 25 लाख रुपये तक के डेली बैलेंस पर बैंक 6 फीसदी का ब्याज ही देगा.

बैंक ने 25 लाख रुपये से अधिक और 1 करोड़ रुपये तक के डेली बैलेंस पर ब्याज दर को 6.25 फीसदी से बढ़ाकर 6.50 फीसदी कर दिया है. बैंक ने यही बदलाव 1 करोड़ रुपये से अधिक और 3 करोड़ रुपये तक के दैनिक बैलेंस वाले खातों पर किया है. वहां भी ब्याज दर को 6.25 फीसदी से बढ़ाकर 6.50 फीसदी कर दिया गया है.


  • बैंक ने 3 करोड़ रुपये से 5 करोड़ और 5 करोड़ से 7.5 करोड़ रुपये की दैनिक शेष राशि पर ब्याज दर 6.50 फीसदी कर दिया है. 7.5 करोड़ से 50 करोड़ रुपये के दैनिक बैलेंस पर बैंक ने ब्याज में 0.15 फीसदी की वृद्धि कर इसे 6.10 फीसदी से 6.25 फीसदी कर दिया है.

    वहीं, बैंक 50 करोड़ से अधिक और 100 करोड़ तक के अधिक के डेली बैलेंस पर 5.25 फीसदी ब्याज देना जारी रखेगा. 100 करोड़ रुपये से अधिक व 200 करोड़ रुपये तक के दैनिक शेष पर ग्राहकों को 6 फीसदी ब्याज मिलेगा. 200 करोड़ रुपये से अधइक और 500 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर बैंक ग्राहकों को 4 फीसदी ब्याज देगा. 500 करोड़ रुपये से अधिक के बैलेंस पर बैंक 4.50 फीसदी ब्याज देगा.

    गौरतलब है कि आरबीआई द्वारा रेपो रेट बढ़ाए जाने के बैंक एक तरफ जहां कर्ज पर ब्याज बढ़ा रहे हैं तो दूसरी और बचत व निवेश स्कीम्स पर भी ब्याज में वृद्धि कर रहे हैं. हाल-फिलहाल में लगभग सभी बड़े बैंकों ने एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव किया है.

    Share:

  • पंजाबी में 50% अंक हासिल करने वालों को ही सरकारी नौकरी, नियमों में हुआ बदलाव

    Sat Oct 22 , 2022
    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने एक अधिनियम में संशोधन को मंजूरी देकर यह सुनिश्चित किया है कि ग्रुप सी और डी पदों पर केवल उन्हीं उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाए, जिन्हें पंजाबी भाषा का गहरा ज्ञान हो. इसका मकसद राज्य में ‘पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत’के लोकाचार को और मजबूत करना है. सरकार के प्रवक्ता ने कहा […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved