टेक्‍नोलॉजी

5,000mAh बैटरी और 64 MP कैमरे के साथ लॉन्‍च हुआ Redmi Note 10 Pro 5G फोन, जानें कीमत

लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार इलेक्‍ट्रानिक डिवाइस निर्माता कंनी Xiaomi ने अपने लेटेस्‍ट Redmi Note 10 Pro 5G फोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया। नोट 10 प्रो 5जी कुछ महीने पहले भारत में लॉन्च हुए Redmi Note 10 Pro वेरिएंट से काफी अलग है। यह 5जी मॉडल MediaTek Dimensity 1100 चिपसेट पर काम करता है और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। बता दें कि भारतीय वेरिएंट 4G कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है और Snapdragon 732G चिपसेट व 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस आता है। Redmi Note 10 Pro 5G के साथ चीनी बाज़ार में Redmi Note 10 5G को भी लॉन्च किया गया है। हालांकि, यह मॉडल मार्च में लॉन्च किए गए ग्लोबल वेरिएंट के समान है।

Redmi Note 10 Pro 5G कीमत व उपलब्‍धता
Redmi Note 10 Pro 5G के बेस 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की की कीमत CNY 1,599 (लगभग 18,200 रुपये) है। इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज विकल्प की कीमत CNY 1,799 (लगभग 20,500 रुपये) और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज विकल्प की कीमत CNY 1,999 (लगभग 22,800 रुपये) है। इसे मैजिक ग्रीन, स्टार यार्न और मून सोल कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। फोन चीन में CNY 100 (लगभग 1,100 रुपये) की छूट के साथ प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 1 जून से सेल के लिए उपलब्ध होगा।



Redmi Note 10 Pro 5G स्‍मार्टफोन खास फीचर्स
Redmi Note 10 Pro 5G फोन Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर चलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 450nits पीक ब्राइटनेस, DCI-P3 कलर गैमट ​​और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ 6.6-इंच का FHD+ (2,400×1,080 पिक्सल) LCD डिस्प्ले मिलता है। फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1100 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसे 8GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 256GB तक जाती है।

Redmi Note 10 Pro 5G में Redmi Note 10 Pro 4G मॉडल की तुलना में अलग कैमरा सेटअप डिज़ाइन है। 5G वेरिएंट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जो 4G वेरिएंट में शामिल क्वाड सेटअप से अलग है। रेडमी नोट 10 प्रो 5जी में f/1.79 अपर्चर और 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलता है। सेटअप में f/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर और f/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। फ्रंट में एक छोटे होल-पंच कटआउट में 16-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा को सेट किया गया है।

Redmi Note 10 Pro 5G में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh क्षमता की बैटरी मिलती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.2, USB Type-C पोर्ट, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक आदि मिलते हैं। इसमें JBL ऑडियो डुअल स्पीकर शामिल हैं। इसका वज़न 193 ग्राम है और यह IP53 सर्टिफाइड है।

Share:

Next Post

Sex Racket का भंडाफोड़, छापेमारी में चार महिलाएं समेत पांच गिरफ्तार

Wed May 26 , 2021
गुमला । गुमला पुलिस (Gumla Police) ने नगर से सटे बेहराटोली बस्ती में एक किराये के मकान में छापेमारी कर चार महिलाओं और एक पुरूष को जिस्मफरोशी के आरोप में धर दबोचा। बताया जा रहा है कि इस किराये के मकान में काफी दिनों से जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था। छापामारी का नेतृत्व […]