क्राइम देश

Sex Racket का भंडाफोड़, छापेमारी में चार महिलाएं समेत पांच गिरफ्तार

गुमला । गुमला पुलिस (Gumla Police) ने नगर से सटे बेहराटोली बस्ती में एक किराये के मकान में छापेमारी कर चार महिलाओं और एक पुरूष को जिस्मफरोशी के आरोप में धर दबोचा।



बताया जा रहा है कि इस किराये के मकान में काफी दिनों से जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था। छापामारी का नेतृत्व थाना प्रभारी मनोज कुमार स्वयं कर रहे थे। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि बेहराटोली स्थित एक मेडिकल हॉल के समीप एक किराए के मकान में चार महिलाएं रहती है, जो सेक्स रैकेट का धंधा चलाती है।


सूचना के आधार पर थानेदार मनोज कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने दोपहर दो बजे उस घर में धावा बोला। उस समय मकान के अंदर एक युवक मौजूद था, जो आपत्तिजनक स्थिति में था। पुलिस सभी लोगों को पकड़ कर थाना ले आई हैं। जब युवक से नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम प्रकाश साहू बताया और वह बसिया प्रखंड के बनई गांव का रहने वाला है।

थानेदार ने बताया कि सभी महिलाएं शादी-शुदा हैं। मगर ये सभी पैसे की लालच में इस धंधे में शामिल हो गई। महिलाएं घाघरा, आंजन, खोरा व सिसई की रहने वाली हैं। फिलहाल घर मालिक को बुलाकर पूछताछ की जा रही है।

Share:

Next Post

मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर मप्र में सेवा कार्यों में जुटेगी भाजपा 

Wed May 26 , 2021
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में देशहित में निर्णायक और बड़े ऐतिहासिक फैसले लेने वाली केंद्र सरकार के सफलतम सात वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश में विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों के बीच पहुंचेगी। उक्‍त बातें बुधवार को मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदत्त […]