आचंलिक

निरंतर योग करने से आम व्यक्ति बनता है स्वस्थ, आज के समय में जरूरी

  • स्कूली विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बोले विधायक दिनेश जैन

महिदपुर रोड। नगर के शासकीय, अशासकीय विद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई।



मुख्य समारोह नगर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में विधायक दिनेश जैन बोस के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ। विधायक जैन ने स्कूली छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा जीवन में योग का बड़ा महत्व है योग से तन-मन दोनों निरोग रहते हैं। स्कूली छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई करते हुए विधायक जैन ने स्वयं भी योग क्रियाओं को उनके साथ संपन्न किया। नगर के कन्या हाई स्कूल में ग्राम पंचायत सरपंच ऋतु पाटीदार ने स्कूली छात्राओं के साथ विभिन्न योग क्रियाओं को संपन्न किया। नागदा मार्ग पर स्थित ब्राइट स्कूल में योग गुरु एम.एल. राठौड़ ने योग की विभिन्न क्रियाओं को करके बच्चों को उस के लाभ के बारे में बताया। यहाँ प्रीतमलाल पंजाबी, नरेंद्र अरोड़ा, पूरण अरोड़ा, गोपाल उपाध्याय आदि अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सरस्वती शिशु मंदिर कोयल के संयोजक मंडल के सोहनदास बैरागी, शंभूसिंह सिसौदिया, शंभूलाल प्रजापत, दीपक व्यास आदि की उपस्थिति में नन्हें बच्चों को विद्यालय की दीदी ने योग क्रियाओं को संपन्न करवाया। सरस्वती शिशु मंदिर सगवाली में भी स्वामी विवेकानंद का पुण्य स्मरण करते हुए विद्यालय परिवार ने आयोजन किया। जानकारी संजय शर्मा तथा कमल कलेरिया ने दी।

Share:

Next Post

मल्लिकार्जुन खरगे बने I.N.D.I.A गठबंधन के अध्यक्ष, ममता से चर्चा के बाद होगा संयोजक का ऐलान

Sat Jan 13 , 2024
नई दिल्ली: INDIA गठबंधन की बैठक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इंडिया गठबंधन का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं संयोजक पद का प्रस्ताव नीतीश कुमार को दिया गया लेकिन उन्होंने ये पद लेने से इनकार कर दिया। अब ममता बनर्जी से चर्चा के बाद संजोयक पद […]