बड़ी खबर

कर्नाटक के लिए दूसरी लिस्ट जारी करना कांग्रेस के लिए बनी मुश्किल, महिला प्रतिनिधित्व देने का बना दबाव

नई दिल्‍ली (New Delhi) । कर्नाटक विधानसभा चुनाव (karnataka assembly elections) के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों (congress candidates) को दूसरी सूची जल्द जारी कर देगी। पार्टी का कहना है कि अगले सप्ताह सभी सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया जाएगा। पार्टी पहली सूची में 124 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है, पर बाकी बची सौ सीटों पर प्रत्याशियों को तय करना पार्टी के लिए खासा मुश्किल साबित हो रहा है। कांग्रेस पर विधानसभा चुनाव में नए और युवा चेहरों के साथ महिलाओं (Women) को प्रतिनिधित्व देने का भी दबाव है।

कांग्रेस पार्टी की तरफ से अब तक घोषित 124 उम्मीदवारों की पहली सूची में सिर्फ पांच महिलाओं को टिकट दिया गया। इसके साथ नए चेहरे भी कम हैं। पार्टी की एक वरिष्ठ महिला नेता ने कहा कि कर्नाटक में हम महिलाओं को केंद्र में रखकर चुनाव लड़ रहे हैं।


हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर कांग्रेस ने गृहलक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को दो हजार रुपए प्रति माह देने का वादा किया है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है। पार्टी नेता ने कहा कि हमें उम्मीद है कि महिलाएं कांग्रेस पर भरोसा जताएंगी। पर इसके साथ कांग्रेस को चुनाव में भी महिलाओं को हिस्सा देना होगा क्योंकि, अभी हिस्सेदारी बेहद कम हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हम ज्यादा से ज्यादा महिलाओ को टिकट देना चाहते हैं, पर जीत भी एक पैमाना है।

कर्नाटक के कुल पांच करोड़ 24 लाख मतदाताओं में महिला मतदाता 2.59 करोड़ हैं। यह कुल मतदाताओं की संख्या का 49.69 फीसदी है। ऐसे में आधी आबादी को 50 फीसदी न सही, कम से कम 10 फीसदी टिकट मिलने चाहिए। वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने 16, भाजपा ने छह और जनता दल (एस) ने चार महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया था। तब चुनाव में उम्मीदवारी के लिए महिलाओं की तरफ से कांग्रेस को 74 सीट से 109 आवेदन मिले थे। कर्नाटक प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पुष्पा अमरनाथ ने महिलाओं को कम से कम 30 टिकट देने की मांग की थी।

कर्नाटक चुनाव से जुड़ी बड़ी बातें
– वर्ष 2018 के कर्नाटक चुनाव में 2.49 करोड़ महिला मतदाता थी। इस वर्ष चुनाव में 2.59 करोड़ महिला मतदाता है।
– कर्नाटक विधानसभा में 11 महिला विधायक हैं। इनमें कांग्रेस से छह, भाजपा से तीन, जनता दल (एस) से एक और एक मनोनीत महिला विधायक है।
– कर्नाटक विधान परिषद में भाजपा की तीन महिलाएं सदस्य हैं।
– कोप्पल, उडुपी, उत्तर कन्नड, शिवमोगा, मैसुरु, कोडागु, दक्षिण कन्नड, बेलगावी, विजयपुरा बगलकोट सहित कई क्षेत्रों में महिला मतदाता पुरुषों की तुलना में अधिक हैं।

Share:

Next Post

बिहार : सासाराम में हुई हिंसा के बाद इंटरनेट बंद, नालंदा में धारा 144 लागू, जानिए ताजा हालात

Sat Apr 1 , 2023
सासाराम (Sasaram) । बिहार (Bihar) के सासाराम में शुक्रवार को नवरात्रि विसर्जन जुलूस के दौरान हुई हिंसा (violence) के बाद इंटरनेट अगले आदेश तक बंद (internet ban) कर दिया गया है। सासाराम के साथ ही सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के गृह जिले नालंदा के बिहारशरीफ (biharsharif) में भी बवाल हुआ, यहां धारा 144 […]