देश

बिहार : सासाराम में हुई हिंसा के बाद इंटरनेट बंद, नालंदा में धारा 144 लागू, जानिए ताजा हालात

सासाराम (Sasaram) । बिहार (Bihar) के सासाराम में शुक्रवार को नवरात्रि विसर्जन जुलूस के दौरान हुई हिंसा (violence) के बाद इंटरनेट अगले आदेश तक बंद (internet ban) कर दिया गया है। सासाराम के साथ ही सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के गृह जिले नालंदा के बिहारशरीफ (biharsharif) में भी बवाल हुआ, यहां धारा 144 लागू कर दी गई है। दोनों जगह पर करीब 26 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। इसके अलावा उपद्रवियों ने आगजनी और तोड़फोड़ करके निजी और सार्वजनिक संपत्तियों को खासा नुकसान पहुंचाया है। सासाराम और बिहारशरीफ में फिलहाल भारी पुलिस बल तैनात हैं। पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार देर रात आपात बैठक भी बुलाई गई।

एडीजी (मुख्यालय) जितेंद्र सिंह गंगवार ने बैठक के बाद बताया कि दोनों जिलों में हालात नियंत्रित हैं। जिलों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। पर्याप्त संख्या में बल तैनात कर दिए गए हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सासाराम में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। पूरे नालंदा जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। दोनों जिलों में सोशल मीडिया पर खासतौर पर नजर रखी जा रही है।


बता दें कि सासाराम में गुरुवार देर रात हुए विवाद के खुन्नस में शुक्रवार की सुबह 10 बजे दो गुटों में भिड़ंत हो गई। उसी वक्त नवरात्रि विसर्जन जुलूस भी निकल रहा था। इसके बाद कई दुकानों में उपद्रवियों ने क्षति पहुंचाई। घटना नवरत्न बाजार से शुरू हुई, जो कई मोहल्लों में फैल गई। पथराव में 12 लोग घायल हो गए। कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। उपदव्रियों ने छिटपुट आगजनी भी की। इस दौरान घायल एक सिपाही व एक मोहल्लेवासी को इलाज के लिए सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिस को उपद्रवियों पर नियंत्रण के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी। घंटों मशक्कत से शाम चार बजे के बाद स्थिति पर काबू किया जा सका।

वहीं, बिहारशरीफ के गगनदीवान मोहल्ले के पास दो गुटों में रोड़ेबाजी और फायरिंग हुई। इसमें 14 लोगों के घायल होने की खबर है। गुस्साई भीड़ ने वाहनों को फूंक दिया और दुकानों में तोड़फोड़ की और आग लगाने की भी कोशिश की। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को समझाया। इसके बाद स्थिति काबू में आई।

Share:

Next Post

कामदा एकादशी व्रत आज, पूजा में करें ये उपाय, भगवान विष्णु की होगी विशेष कृपा

Sat Apr 1 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi) । धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी तिथि भगवान विष्णु को प्रिय होती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस दिन व्रत रखने का भी बहुत अधिक महत्व होता है। हर माह में दो बार एकादशी तिथि पड़ती है। चैत्र शुक्ल पक्ष में […]