मनोरंजन

मशहूर गीतकार प्रफुल्ल कर का निधन, 83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस


डेस्क। प्रसिद्ध गीतकार, गायक और संगीत निर्देशक प्रफुल्ल कर का रविवार यानी 17 अप्रैल रात निधन हो गया। उनकी उम्र 83 वर्ष थी। कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रफुल्ल को कई बार सम्मानित किया गया है। साल 2004 में उन्हें जयदेव पुरस्कार और साल 2015 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। 16 फरवरी, 1939 को पुरी में जन्मे प्रफुल्ल एक प्रख्यात संगीतकार, गायक, गीतकार, लेखक और स्तंभकार थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्हें उड़िया संस्कृति और संगीत में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा,”श्री प्रफुल्ल कर जी के निधन से मैं दुखी हूं। उन्हें उड़िया संस्कृति और संगीत में उनके अग्रणी योगदान के लिए याद किया जाएगा। उन्हें अलग-अलग किरदारों में फिट होने का आशीर्वाद मिला हुआ था और उनकी रचनात्मकता उनके कार्यों में साफ दिखाई देती थी। उनके परिवार और प्रशंसकों को मेरी संवेदना। ओम शांति।”


ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया और कहा कि इस घटना ने उड़िया संगीत के एक युग का अंत कर दिया है। वह ट्वीट कर लिखते हैं, “मैं प्रसिद्ध संगीतकार प्रफुल्ल कर के निधन के बारे में जानकर दुखी बहुत हूं। उनके निधन को उड़िया संगीत की दुनिया में एक युग के अंत की तरह देखा जाएगा। प्रफुल्ल की अनूठी संगीत शैली ने उन्हें हमेशा के लिए लोगों के दिलों में अमर कर दिया है। मैं उनके शोक में डूबे परिवार के प्रति पूरी संवेदना रखता हूं।”

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि दिवंगत प्रफुल्ल कर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। पटनायक ने निर्देश दिया है कि प्रफुल्ल कर को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्य सरकार के दो मंत्री अंतिम संस्कार में मौजूद रहेंगे।

Share:

Next Post

सीएनजी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ दिल्ली में हड़ताल के बाद इंदौर में भी तैयारी

Mon Apr 18 , 2022
इसी माह बढ़ चुके हैं 7 रुपए, इंदौर के रिक्शा चालक कल बैठक करके कीमतें कम करने या किराया बढ़ाए जाने को लेकर बनाएंगे रणनीति, स्कूली रिक्शा का किराया भी बढ़ेगा, पालकों की जेब पर बढ़ेगा बोझ इंदौर। सीएनजी (cng) की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आज सुबह से दिल्ली (delhi) में रिक्शा (rickshaw) और कैब […]