मनोरंजन

जाने माने मराठी एक्‍टर श्रीकांत मोघे का निधन

मुंबई। मराठी मंच और फिल्म अभिनेता श्रीकांत मोघे का पुणे में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। श्रीकांत मोघे उम्र से संबंधित बीमारी से ग्रस्त थे। उन्होंने शनिवार को पुणे स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। श्रीकांत मोघे मराठी सिनेमा और थियेटर के बड़े कलाकारों में से एक थे जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया और पर्दे पर अपनी अमिट छाप छोड़ी थी।


श्रीकांत मोघे एक बेहतरीन आर्किटेक्ट थे लेकिन उनका मन अभिनय में ज्यादा लगता था। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग को ही अपना प्रफेशन बना लिया। श्रीकांत मोघे ने अपने पूरे फिल्मी करियर में उम्भरता, वासुदेव बलवंत फड़के, मधुचंद्र, सिंहासन और गम्मत जम्मत सहित कई शानदार मराठी फिल्मों में काम किया और दर्शकों को दिलों को जीता था।

एक्टिंग के अलावा मोघे ने कई मराठी नाटकों का निर्देशन भी किया था। उन्होंने अपने करियर में 50 से ज्यादा फिल्मों और बहुत सारे नाटकों में काम किया था। श्रीकांत मोघे के निधन पर मराठी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने शोक जताया है।

पूर्व रेल, वाणिज्य और उद्योग, नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने सोशल मीडिया पर श्रीकांत मोघे के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘श्रीकांत मोघे का आज बुढ़ापे में निधन हो गया। मराठी थिएटर और फिल्म उद्योग में, ‘चॉकलेट हीरो’ की छवि वाले नायक,नताश्रेष्ठ श्रीकांत मोघे को श्रद्धांजलि।’

Share:

Next Post

तेज धूप और गर्मी बढ़ी, सड़क पर नजर आ रहा lockdown

Sun Mar 7 , 2021
मार्च में गर्मी से हाल बेहाल, उतार-चढ़ाव में पारा पहुंचा 35 पार भोपाल। राजधानी (Rajdhani) में मार्च के महीने में ही लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है, तापमान (Temperature) में उतार-चढ़ाव जारी है, इस दौरान तेज गर्मी भी नहीं पड़ रही है। शहर में एक दिन पहले लगभग 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार […]