व्‍यापार

अमेजन में ईमेल के जरिए भारत में शुरू की छंटनी, पांच महीने का अग्रिम वेतन देगी कंपनी

नई दिल्ली। आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन में छंटनी शुरू हो चुकी है। इसकी पुष्टि खुद कंपनी के सीईओ एंडी जेसी ने की है। उन्होंने कहा है कि छंटनी शुरू हो रही है और कंपनी से करीब 18000 से अधिक कर्मचारी इससे प्रभावित होंगे, जिसमें भारत में भी हजारों कर्मचारी शामिल हैं।

बता दें, बीते दिनों भी कुछ रिपोर्ट में इस बात के संकेत मिले थे कि कंपनी भारत में करीब 1000 से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर कर सकती है। इससे तकनीकी, मानव संसाधन व अन्य विभाग प्रभावित होंगे। पिछले सप्ताह कंपनी के सीईओ एंडी जेसी ने अपने ब्लॉग में कहा था कि कंपनी 18 जनवरी के बाद छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों के साथ संवाद करेगी।

गुरुग्राम-बेंगलुरु के कार्यालयों में शुरू हुई छंटनी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में अमेजन के गुरुग्राम, बेंगलुरु व अन्य कार्यालयों में छंटनी शुरू हो चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा असर घाटे में चल रहे विभागों पर पड़ा है। कंपनी से बाहर किए जा रहे कर्मचारियों में फ्रेशर्स व अनुभवी दोनों शामिल हैं।

प्रभावित कर्मचारियों को मिलेगा पांच महीने का वेतन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेजन ने निकाले गए कर्मचारियों को ईमेल भेजकर पांच महीने के अग्रिम वेतन की पेशकश की है। कर्मचारियों को एक निश्चित तारीख पर लीडरशिप टीम से मिलने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक, अमेजन में छंटनी अभी शुरू हुई है, जो आने वाले हफ्तों तक चलने की उम्मीद है।


मंदी के दौर में सबसे बड़ी छंटनी
मौजूदा मंदी के दौर में अमेजन का 18,000 कर्मचारियों को हटाना अब तक की सबसे बड़ी छंटनी होगी। सितंबर के अंत तक अमेजन के साथ 15 लाख से अधिक कर्मचारी जुड़े थे। इस छंटनी का अर्थ है कि नवीनतम कटौती कार्यबल का करीब एक फीसदी होगा। कंपनी के पास दुनियाभर में लगभग 350,000 कॉरपोरेट कर्मचारी हैं।

पिछले साल गईं 1.5 लाख से ज्यादा नौकरियां
ट्रैकिंग साइट लेऑफ डॉट एफवाईआई के मुताबिक, पिछले साल टेक उद्योग में 1.5 लाख नौकरियां गईं। छंटनी का दौर नए साल में भी जारी रहेगा।

  • फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने नवंबर में 11,000 कर्मचारियों को निकाला था।
  • स्नैपचैट ने अगस्त में 1,200 छंटनी की थी।
  • ट्विटर ने अक्तूबर में 7,500 को नौकरी से निकाला था।
  • क्रंचबेस टैली के मुताबिक, अमेरिका में टेक कंपनियों ने 2022 में 9,1000 छंटनी की थी।

दुनियाभर की टेक कंपनियों में हड़कंप
वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका के बीच दुनियाभर की टेक कंपनियों में हड़कंप मचा हुआ है। ट्विटर, मेटा, अमेजन के अलावा एचपी इंक भी करीब 6,000 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। हाल ही में पेप्सिको ने भी कटौती की घोषणा की है।

इन कंपनियों भी कटौती की योजना
कंपनी संख्या
सेल्सफोर्स 8,000
एचपी 6,000
सिस्को 5 फीसदी
चाइम 160
क्वाइनबेस 60
वीमेओ 11 फीसदी
स्ट्राइप 14 फीसदी
क्रैकेन 30 फीसदी

Share:

Next Post

15 जनवरी से गूंजने लगेगी शादी शहनाई, जानिए 2023 में शादी के कितने हैं शुभ मुहूर्त

Fri Jan 13 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi) । साल 2023 में अगर आपके मन में शादी के लड्डू फूट रहे हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप जनवरी से लेकर दिसंबर तक किस-किस तारीख को सात फेरे ले सकते हैं.मकर संक्रांति से फिर शादी-विवाह की शुरुआत हो जाएगी. भांवर की पहली शुभ लग्न 15 […]