img-fluid

रेवंत रेड्डी का बड़ा दावा, अगले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी होंगे INDIA ब्लॉक के पीएम चेहरे

May 16, 2026

हैदराबाद। तेलंगाना (Telangana) के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी (CM A. Revanth Reddy) ने राष्ट्रीय राजनीति को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। हैदराबाद में आयोजित एक कॉन्क्लेव के दौरान उन्होंने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ही INDIA ब्लॉक की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।

‘राहुल गांधी ही होंगे पीएम चेहरा’
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि राहुल गांधी का मुख्य लक्ष्य कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लाना है और वह स्वयं उन्हें प्रधानमंत्री बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने दावा किया, “राहुल गांधी की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा प्रधानमंत्री बनने की नहीं है, लेकिन मैंने हाल ही में विकाराबाद में हुई एक बैठक के दौरान उन्हें इस जिम्मेदारी को स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया है।” रेवंत रेड्डी के अनुसार, कांग्रेस जल्द ही इस पर औपचारिक घोषणा करेगी और इसके बाद INDIA ब्लॉक के सभी सहयोगी दलों को भी इस प्रस्ताव पर सहमति के लिए तैयार किया जाएगा।


  • ‘पॉलिसी डॉक्यूमेंट के साथ जनता से मैंडेट’
    मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी गठबंधन एक विस्तृत पॉलिसी डॉक्यूमेंट के साथ जनता के बीच जाएगा और उसी आधार पर जनादेश मांगा जाएगा। उन्होंने मौजूदा राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आज के समय में जनता को तेज और असरदार ‘स्विगी स्टाइल पॉलिटिक्स’ चाहिए।

    POCSO मामले पर तीखा रुख
    इस दौरान रेवंत रेड्डी ने केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे से जुड़े POCSO मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पुलिस कानून के अनुसार जांच कर रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बंदी संजय से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बेटे को पुलिस के सामने पेश करें और जांच में सहयोग करें, न कि राजनीतिक बयानबाजी करें। रेवंत रेड्डी ने चेतावनी दी कि अगर तय समय सीमा में नोटिस का जवाब नहीं दिया गया तो कानून अपना काम करेगा।

    अवैध कब्जों पर कार्रवाई और ‘फ्यूचर सिटी’ का विजन
    मुख्यमंत्री ने झीलों, तालाबों और सरकारी जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई का बचाव किया। उन्होंने कहा कि यह कदम जनता और भविष्य के हित में उठाया जा रहा है। उन्होंने जापानी कहावत का उल्लेख करते हुए कहा कि लोग कई बातें भूल सकते हैं, लेकिन जल स्रोतों को नुकसान पहुंचाने वालों को कभी नहीं भूलते। रेवंत रेड्डी ने बताया कि प्रभावित लोगों को सरकार की ओर से डबल-बेडरूम मकान, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी।

    ‘तेलंगाना राइजिंग 2047’ और बड़े विकास प्रोजेक्ट
    मुख्यमंत्री ने ‘तेलंगाना राइजिंग 2047’ और ‘भारत फ्यूचर सिटी’ का विजन साझा किया। उन्होंने बताया कि हैदराबाद के पास 30,000 एकड़ में हाई-टेक फ्यूचर सिटी विकसित की जा रही है, जिसमें आईटी कंपनियां, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स और कृषि आधारित उद्योग शामिल होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार से स्वीकृत सात में से तीन बुलेट ट्रेन परियोजनाएं हैदराबाद को मिली हैं और शमशाबाद में एक आधुनिक बुलेट ट्रेन हब विकसित किया जाएगा।

    केसीआर पर निशाना
    पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पर हमला बोलते हुए रेवंत रेड्डी ने कहा कि पिछली सरकार ने केंद्र से पर्याप्त सहयोग नहीं लिया, जबकि उनकी सरकार राज्य के विकास के लिए केंद्र के साथ बेहतर समन्वय बनाए हुए है।

    Share:

  • 111 साल पुराना हिंदुजा ग्रुप फिर नंबर-1, ब्रिटेन के सबसे अमीर परिवारों की लिस्ट में दबदबा कायम

    Sat May 16 , 2026
    नई दिल्ली। भारत (India) का वैश्विक कारोबार (Global Business) में प्रभाव लगातार बढ़ रहा है और इसकी ताजा मिसाल है द संडे टाइम्स रिच लिस्ट 2026, जिसमें एक बार फिर भारतीय मूल की हिंदुजा फैमिली (Hinduja Family) ने ब्रिटेन के सबसे अमीर परिवार (Rich family) का खिताब अपने नाम किया है। लगातार पांचवें साल टॉप […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved