मनोरंजन

खुलासा: Varun Dhawan को जीवनसाथी बनाना चाहती थीं Alia Bhatt

कभी-कभी ऐसा होता कि जो आप सोच रहे हैं वो नहीं होता, बल्कि उल्‍टा हो जाता है। ऐसा ही बॉलीबुड में Alia Bhatt के साथ हुआ वो किसकी जीवनसाथी बनना चाहती थी उन्‍होंने पहले ही सोचके रखा था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हाल ही में वरुण धवन (Varun Dhawan) आखिरकार अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ शादी के बंधन में बंध ही गए। इन दिनों दोनों के बारे में ढेर सारी खबरें आ रही हैं. कैसे वरुण फैशन डिजाइनर नताशा के पीछे पड़े थे और नताशा ने दो बार उनका प्रपोजल ठुकरा दिया था।



वरुण धवन (Varun Dhawan) के बारे में कहा जाता है कि वो बहुत सीधा बोलते हैं. करण जौहर (Karan Johar) के ‘कॉफी विद करण’ के एक एपिसोड में वरुण धवन को करण ने घेरने की काफी कोशिश की. उस एपिसोड में वरुण की फेवरेट को एक्टर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी थीं. करण का मानना था कि वरुण और आलिया स्क्रीन पर ही नहीं असल जिंदगी में भी अच्छे पार्टनर साबित हो सकते हैं। उस एपिसोड में वरुण ने इच्छा जताई कि वो दीपिका से शादी करना चाहेंगे, चूंकि फिलहाल दीपिका का अफेयर चल रहा है इसलिए वो इंतजार करेंगे, जबकि आलिया को जब चॉइस दी गई तो उन्‍होंने कहा था वो वरुण को अपना जीवनसाथी बनाना चाहेंगी।

फिर ऐसा क्यों हुआ कि वरुण का दिल आलिया पर कभी नहीं आया? जबकि आलिया और वरुण ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ (Student Of The Year) में एक साथ की थी? वरुण धवन ने इस बात का जवाब दिया था, आलिया उनकी बहुत प्यारी दोस्त है, जिसे छेड़ते हुए, जिसके साथ मस्ती करते हुए उन्हें अच्छा लगता है। आलिया ऐसी लड़की है, जो कभी अपने लड़की होने का फायदा नहीं उठाती. इंडस्ट्री में ऐसी लड़कियां कम होती हैं. जबकि वरुण की यही ईमानदारी आलिया (Alia Bhatt) को बेहद पसंद है।

Share:

Next Post

क्‍यों नाराज हैं Kartik Aaryan से Janhvi Kapoor, किया एक दूसरे को अनफॉलो

Sat Jan 30 , 2021
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, ये खबरें सामने आने के बाद अब माना जा रहा है कि दोनों के बीच या तो किसी तरह का मनमुटाव चल रहा है या फिर दोनों ने अपने रास्ते अलग करने का […]