
नई दिल्ली । टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद (TMC MP Kirti Azad) ने कहा कि आरजी कर केस की जांच फिर से होनी चाहिए (RG Kar case should be Investigated Again) ।
उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर सीएम सुवेंदु अधिकारी के बयान पर कहा कि भ्रष्टाचार की जांच की जानी चाहिए; जो गलत मिले उसको पकड़ें, लेकिन सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ सीबीआई की ओर से जो केस किया गया था, उसके बारे में क्या हुआ? आरजी कर केस की फाइल फिर से खोले जाने पर कीर्ति आजाद ने कहा कि इस केस की जांच फिर से होनी चाहिए। जो लोग दोषी हैं उनको सजा दी जानी चाहिए। हमारी ओर से कब कहा गया कि जांच नहीं होनी चाहिए।
टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने ‘इंडिया’ गठबंधन की मजबूती और अभिषेक बनर्जी के घर पर छापेमारी के मामलों सहित कई मुद्दों पर पत्रकारों से बातचीत की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कीर्ति आजाद ने कहा कि 30 लाख वोटों का ही तो फर्क है। 2 करोड़ 60 लाख वोट हमें मिले हैं और 2 करोड़ 90 लाख वोट भाजपा को मिले हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में 3 लाख केंद्रीय बलों की तैनाती की गई थी। बंगाल विधानसभा चुनाव में 2.4 लाख केंद्रीय बलों की तैनाती की गई। कीर्ति आजाद ने कहा कि एनडीए में हाहाकार मचा हुआ है, बड़ी टूट होगी। अब जनता का मूड बदल चुका है। उन्होंने दावा किया कि फिर से बंगाल में हमारी जीत होगी और देश में ‘इंडिया’ ब्लॉक की जरूर जीत होगी।
अभिषेक बनर्जी के घर छापेमारी को लेकर कीर्ति आजाद ने कहा कि यह भाजपा का पुराना तरीका है। अभिषेक बनर्जी को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। मदन मित्रा की उनको आवश्यकता पड़ गई होगी। इनको सरकार चलाने से मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि यही चीजें चलती रहेंगी तो महंगाई पर कोई बात नहीं की जाएगी। पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम आसमान छू रहे हैं। नीट पेपर लीक मामले पर भी कोई बात नहीं की जा रही है। भाजपा नेताओं के बच्चे विदेशों में पढ़ते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved