संगीत की दुनिया के लिए सबसे बड़े पुरस्कार ग्रैमी अवॉर्ड्स 2022 (Grammy Awards 2022) का आयोजन अमेरिका (US) में हुआ। इस अवॉर्ड्स शो में दुनियाभर के कई सितारों ने शिरकत की। वहीं इस अवार्ड शो (Grammy Awards 2022) भारत के दो अनमोल रत्न रिकी केज और फालू शाह (Ricky Cage and Falu Shah) ने इस साल ग्रैमी अवार्ड अपने नाम करके भारत का नाम रोशन किया।
भारत के बंगलुरु से नाता रखने वाले रिकी केज ने अवार्ड मिलने के बाद अपनी ख़ुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर इस सामारोह की एक तस्वीर साझा की है , जिसमें वह स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर को साझा करते हुए रिकी ने लिखा, ‘‘ एल्बम ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए ग्रैमी पुरस्कार जीतकर काफी खुश हूं। मेरे साथ खड़े शख्स स्टीवर्ट कोपलैंड का आभारी हूं। आप सभी को प्यार। यह मेरा दूसरा और स्टीवर्ट का छठा ग्रैमी है।’’
केज़ को इससे पहले 2015 में ‘विंड ऑफ समसारा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ ‘न्यू एज़ एल्बम’ श्रेणी में ग्रैमी पुरस्कार मिला था।वहीं अगर बात करें फालू शाह की तो उन्होंने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर इस सामारोह की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए सभी का आभार जताया है। फालू ने लिखा-‘आज के जादू के बारे में बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। ग्रैमी प्रीमियर समारोह के उद्घाटन परफॉर्म करना कितने सम्मान की बात है।फिर एक रंगीन दुनिया पर काम करने वाले सभी अविश्वसनीय लोगों की ओर से एक मूर्ति घर ले जाना। हम इस जबरदस्त पहचान के लिए मैं आभारी हूं और रिकॉर्डिंग एकेडमी को धन्यवाद देती हूं।’
सोशल मीडिया पर यूजर्स रिकी और फालू को ग्रैमी अवार्ड जीतने की बधाई दे रहे हैं। गौरतलब है, फालू शाह ने ग्रैमी अवार्ड 2022 में अपनी परफॉरमेंस भी दी है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved