
1. रक्त से सना हूँ,
दो अक्षर का नाम है ।
बहादुर के पहले, जवाहर के बाद,
यह मेरी पहचान है।
उत्तर…….लाल
2. पचास और पचीस में क्या अंतर है?
उत्तर………ई की मात्रा
3. एक गिरस्थन ऐसी देखी,
चूल्हा करे ना चक्की ।
भर-भर घड़े चासनी रखती,
अपनी धुन की पक्की ।
उत्तर ……….मधुमक्खी
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved