
1. अन्त कटे तो ‘सूर’ हुआ मैं, प्रथम कटा तो धूल। मुझसे ही हैं दिन और रातें, जीवन का हूँ मूल।
उत्तर. …..सूरज
2. मध्य काट कर मली गई, प्रथम काट कर छली गई। पानी में रहकर सुख भोगा, बाहर आकर तली गई।
उत्तर. …..मछली
3. प्रथम काट कर मैं ‘पकली’, छिप छिप जाऊं ऐसी कली। बल खाती सी इठलाती, रातों में अक्सर निकली।
उत्तर. …….छिपकली
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved