इंदौर न्यूज़ (Indore News)

छापे में धांधली…एक को पकड़ा, दूसरे को छोड़ा


– रुपए लेकर भागे एडवाइजरी कंपनी के कर्ताधर्ताओं पर इनाम घोषित होगा…
इंदौर। क्राइम ब्रांच ने लसूडिय़ा और विजय नगर में चल रही एडवाइजरी कंपनियों के खिलाफ बीते दो दिन से अभियान चलाया, जिनमें से एक कंपनी को संचालित करने वाला भाग गया। आशंका है कि वह करोड़ों रुपए लेकर फरार हुआ है। उस पर इनाम घोषित हो सकता है। यह बात सामने आ रही है कि कार्रवाई के दौरान मौके से पकड़ाए इसी कंपनी के एक मैनेजर को छोड़ दिया।
विजयनगर क्षेत्र स्थित अपोलो प्रीमियम टॉवर पर संचालित हो रही फ्रेंकलिन रिसर्च कंपनी की आठ शिकायतें मिली थीं। उक्त कंपनी की अभी और शिकायतें आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि उक्त कंपनी दो जगह दफ्तर खोलकर लोगों को ठग रही थी। कंपनी का कर्ताधर्ता तरुण चंदानी था। वह दबिश के दौरान भाग गया। उस पर आरोप है कि उसने ठगी का माल बटोरा और रफूचक्कर हो गया। मौके से कंपनी के मैनेजर आलोक कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे मैनेजर फारुख को बख्श दिया गया। कायदे से उसे भी आरोपी बनाना चाहिए था। डीआईजी से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि अगर ऐसा हुआ है तो उसकी भी जांच होगी। वेल्थ रिसर्च के चितरंजन सिंह, मनोजकुमार शर्मा निवासी सतराय जिला भिंड हाल मुकाम महालक्ष्मीनगर और विश्वनाथ के विरुद्ध भी कार्रवाई हुई है। मनोज को छोडक़र दोनों आरोपी फरार हैं। दोनों भी अच्छे खासे रुपए बटोरकर भागे हैं। फरार ठगोरों पर इनाम भी घोषित होगा।

Share:

Next Post

केंद्र सरकार ने फिर से बैन किए 47 चीनी ऐप्स

Mon Jul 27 , 2020
नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर से 47 चीनी ऐप्स बैन करने का फैसला किया है। दरअसल ये ऐप्स कुछ समय पहले बैन किए गए ऐप्स के क्लोन के तौर पर काम कर रहे थे। सरकार ने इससे पहले 59 ऐप्स बैन किए हैं जिनमें कई पॉपुलर ऐप्स शामिल हैं। इनमें टिक टॉक, वी […]