img-fluid

ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 100 सिक्स लगाने वाले बल्ल्बेबाज; बना दिया विश्व रिकॉर्ड

August 18, 2026

डेस्क। ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया है, जो काम टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का कोई बल्लेबाज नहीं कर सका, वो काम पंत ने कर दिखाया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन जैसे ही दूसरा ​सिक्स लगाया, उनके सिक्स की संख्या 100 तक जा पहुंची। उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट की बराबरी कर ली है, अब केवल दो ही बल्लेबाज उनसे आगे बचे हैं। हालांकि बॉल और मैच के हिसाब से देखें तो यहां तक पहुंचने वाले वे दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज हैं। इसलिए ये एक विश्व कीर्तिमान भी है।

भारत बनाम श्रीलंका गॉल टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया की दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने जबरदस्त बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चौके और छक्के लगाए। इस दौरान जैसे ही उन्होंने अपना दूसरा सिक्स लगाया, उनके टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे हो गए। एडम गिलक्रिस्ट ने भी 100 छक्के लगाए हैं। पंत उनकी बराबरी पर पहुंच गए हैं। टेस्ट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का विश्व कीर्तिमान इंग्लैंड के बेन स्टोक्स के नाम है, उन्होंने 138 छक्के लगाए हैं। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कुलम हैं, जिन्होंने 107 सिक्स लगाए हैं।


  • इस बीच खास बात ये भी है कि ऋषभ पंत ने सबसे कम बॉल पर 100 छक्कों का आंकड़ा छुआ है। पंत ने केवल 4918 बॉल का सामना कर 100 छक्के लगाए हैं। इस मामले में उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। गिलक्रिस्ट ने 6578 बॉल पर इतने 100 ​छक्के लगाए थे। बेन स्टोक्स दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 9042 बॉल पर इतने छक्के लगाए थे। ब्रेंडन मैक्कुलम ने 9756 बॉल में 100 सिक्स लगाए हैं।

    पंत ने इसी 100वें छक्के के साथ अपना अर्धशतक भी पूरा किया। वे इस वक्त अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। खास बात ये है कि इस टेस्ट में भारत की लीड अब 300 से अधिक रन की हो गई है। अब ऐसा लगता है कि टीम इंडिया इस मैच को हारेगी तो नहीं, क्योंकि आखिरी पारी में इतने रन बनाना आसान काम नहीं होता। हां, अगर श्रीलंका ने अच्छा खेल दिखाया तो मैच ड्रॉ हो सकता है। वैसे कोशिश तो यही होगी कि ये इस मैच को अपने नाम किया जाए।

    Share:

  • CM योगी का सख्त निर्देश, रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो

    Tue Aug 18 , 2026
    गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि संबंधी प्रकरणों में उदासीनता या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया है। जनता दर्शन के दौरान एक महिला ने जब यह पीड़ा सुनाई कि दबंग यह धमकी देते हुए रास्ता नहीं दे रहे हैं कि चाहे जहां शिकायत कर लो तो मुख्यमंत्री की भृकुटि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved