img-fluid

बाड़मेर में सड़क हादसा, स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 10 बच्चे जख्मी

April 22, 2026

बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां बायतू में बुधवार को एक निजी स्कूल बस को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के समय बस सड़क किनारे खड़ी थी और बच्चों को लेने के लिए रुकी हुई थी. अचानक हुए इस टक्कर से बस में बैठे बच्चों में चीख-पुकार मच गई और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

स्कूल बस में करीब दो दर्जन बच्चे सवार थे. यह हादसा बायतू-जोधपुर चौराहे के पास हुआ, जहां सुबह के समय स्कूल बस बच्चों को उनके घरों से लेने के लिए रुकती है. टक्कर इतनी तेज थी कि बस के पिछले हिस्से को गंभीर नुकसान पहुंचा और 10 बच्चे घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को पास के बायतू अस्पताल पहुंचाया.


  • अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने बच्चों का प्राथमिक इलाज शुरू किया. हादसे की खबर मिलते ही बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंचने लगे, जहां लोगों में आक्रोश था. अभिभावकों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. स्थानीय जनप्रतिनिधि और बीजेपी नेता बालाराम मूंढ भी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों से इलाज की स्थिति के बारे में जानकारी ली. उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों को हर संभव बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए.

    हादसे में जख्मी 9 बच्चों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बायतू से जोधपुर के बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है. इन बच्चों को फ्रैक्चर और गंभीर चोटें आई हैं. डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी निगरानी कर रही है और इलाज जारी है. पुलिस ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में ट्रक की तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है. हालांकि, पुलिस स्कूल बस के दस्तावेजों जैसे फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट और ड्राइवर की वैधता की भी जांच कर रही है.

    Share:

  • चरित्र शंका में तालिबानी सजा, पति ने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी को निर्वस्त्र कर यातनाएं दीं, वीडियो बनाया

    Wed Apr 22 , 2026
    पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार, मानपुर के पास नाहरखोदरा में हुई घटना इंदौर। मानपुर इलाके के एक गांव में चरित्र शंका में एक पति ने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी को खूब यातनाएं दीं। उसे निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बनाया, उसके बाल काट दिए और पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved