खेल

IPL : रोहित शर्मा बने पांच हजारी,और किनके नाम है ये रिकॉर्ड देखे स्कोर कार्ड


नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। रोहित शर्मा ने पंजाब के खिलाफ अपना खाता खोलते ही आईपीएल में 5000 रन पूरे कर लिये। रोहित शर्मा ने शमी की पहली ही गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला और उन्होंने इस कारनामे को अंजाम दिया। उन्होंने अभी तक 13 IPL सीजन में 192 खेल खेले है जिनमे 444 चौके और 204 छक्के जड़े है।

रोहित शर्मा आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले सुरेश रैना और विराट कोहली ने इस कारनामे को अंजाम दिया है। आईपीएल में 5000 रन बनाने का कारनामा सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों ने ही किया है।

आईपीएल में सबसे तेजी से 5000 रन विराट कोहली ने पूरे किये हैं। विराट के नाम 172 पारियों में 37.19 के औसत से 5430 रन हैं। वहीं सुरेश रैना ने 189 पारियों में 5368 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने 187वीं पारी में 5000 रन बनाए। मतलब रोहित ने सबसे ज्यादा पारियां खेलकर इस उपलब्धि को हासिल किया है।

वैसे गेंदों के लिहाज से सबसे तेजी से 5000 रन सुरेश रैना ने पूरे किये हैं। उन्होंने 3619 गेंदों में पांच हजार रन बनाए, रोहित शर्मा ने 3817 गेंद खेलकर 5 हजार रन पूरे किये, विराट कोहली ने इसके लिए 3827 गेंद में इस उपलब्धि को हासिल किया था।

Share:

Next Post

हाथरस जाने से TMC सांसदों को पुलिस ने रोका, धक्कामुक्की में गिरे डेरेक ओ ब्रायन

Fri Oct 2 , 2020
हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप पीड़ित के परिवार से मिलने आ रहे राजनेताओं का सिलसिला जारी है। आज TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन अपने कार्यकर्ताओं के साथ हाथरस पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गांव के अंदर रोक दिया गया। इस दौरान पुलिस और टीएमसी नेताओं में जमकर बहसबाजी भी हुई। धक्कामुक्की के दौरान […]