व्‍यापार

stock market में लौटी रोनक, सेंसेक्स 641 अंक उछला

मुंबई। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार (Domestic stock market) में बीते 5 दिनों से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया और बाजार में पुनः रोनक लौट आई। BSE सेंसेक्स (Sensex) 641 अंकों की भारी बढ़त के साथ 49,858.24 पर बंद हुआ है। कारोबार के दौरान इंडेक्स ने दिन के सबसे निचले स्तर 48,586.93 को भी छुआ। इंडेक्स में 30 में से 25 शेयरों में बढ़त रही, जिसमें NTPC का शेयर सबसे ज्यादा 4.6% ऊपर बंद हुआ है।

आज सुबह इंडेक्स 335 अंकों की गिरावट के साथ 48,881.19 पर खुला था। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। इससे पहले लगातार पांच कारोबारी दिनों से शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हो रहा था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 641.72 अंक यानी 1.30 फीसदी ऊपर 49858.24 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 186.15 अंक यानी 1.28 फीसदी की तेजी के साथ 14744 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 386.76 अंक या 0.78 फीसदी के लाभ में रहा था। 


दिग्गज शेयरों में आज हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, यूपीएल और टाटा स्टील के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं टेक महिंद्रा, बजाज ऑटो, एल एंड टी, कोल इंडिया और टाइटन के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सेक्टोरियल इंडेक्स पर आज रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, मेटल, आईटी, ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, मीडिया, बैंक और फार्मा शामिल हैं।

निवेशकों ने सबसे ज्यादा FMGC और मेटल सेक्टर के शेयरों में खरीदारी की। NSE पर दोनों इंडेक्स में 2-2% की बढ़त रही। इसके अलावा बैंकिंग इंडेक्स 304 अंकों की बढ़त के साथ 34,161.60 पर बंद हुआ है। बंधन बैंक, RBL बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयरों में 2-2% की बढ़त रही। निफ्टी इंडेक्स भी 186 पॉइंट ऊपर 14,744 पर बंद हुआ।

Share:

Next Post

मैगुफुली के निधन के बाद samia suluhu hassan बनी तंजानिया की पहली महिला राष्‍ट्रपति

Fri Mar 19 , 2021
दार एस सलाम। सामिया सुलुहू हसन(samia suluhu hassan) को शुक्रवार को तंजानिया (Tanzania) की पहली महिला राष्ट्रपति(First female president) के रूप में शपथ(Oath) दिलाई गई। इससे दो दिन पहले राष्ट्रपति जॉन मैगुफुली (President John Magufuli) का हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। देश की उपराष्ट्रपति रह चुकीं सामिया सुलुहू हसन(samia suluhu hassan) को […]