भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

आरटीओ एजेंट ने टेलीकॉलर महिला को बनाया अपनी हवस का शिकार

  • मुंह में जबरन गोलियां ठूंसकर कराया गर्भपात, प्रकरण दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। आरटीओ के एक एजेंट को लायसेंस बनवाने के लिए निजी कंपनी की टेलीकॉलर विवाहिता ने पांच साल पहले कॉल किया था। जिसके बाद आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फांसा और शादी का झांसा देकर बलात्कार कर दिया। इसके बाद में बदमाश ने कई बार पीडि़ता की अस्मत लूटी, इससे महिला गर्भवती हो गई। जिसकी जानकारी मिलते ही युवक ने पीडि़ता को जबरन गर्भपात की गोलियां खिला दीं। अब बदमाश ने महिला से शादी करने से साफ इनकार कर दिया है। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी भी कर ली गई है।

अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय पीडि़ता की शादी करीब 6 साल पहले मिसरोद इलाके में रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। वह एमपी नगर स्थित निजी कंपनी में बतौर टेलीकॉलर कार्यरत है। वर्ष 2016 में पीडि़ता को ड्रायविंग लायसेंस बनवाना था। उसके एक परिचित ने लायसेंस बनवाने के लिए हर्षित सोनी निवासी इंद्रपुरी का मोबाइल नंबर दिया था। फरियादिया ने उसके मोबाइल पर कॉल कर लायसेंस बनवानी की जानकारी ली। इसके बाद में उसने आरोपी के माध्यम से लायसेंस बनवा लिया। इस दौरान दोनों के बीच अच्छा परिचय हो गया। आरोपी आए दिन उसे कॉल और मैसेज करने लगा। इसी दौरान उसने महिला को प्रेम जाल में फांस लिया। 8 मार्च 2016 को आरोपी ने घुमाने के बहाने महिला को मिलने बुलाया और अशोका गार्डन इलाके में स्थित परिचित के रूम पर ले गया। वहां उसने पीडि़ता के साथ में मर्जी के खिलाफ ज्यादती की। विरोध करने पर आरोपी ने उससे शादी करने का झांसा दिया। बाद में बदमाश ने कई बार पीडि़ता की अस्मत को तार-तार किया। वर्ष 2018 में आरोपी ने महिला के साथ में स्वयं के इंद्रपुरी स्थित निवास में भी ले जाकर बलात्कार किया। जिसके बाद में महिला प्रेग्नेंट हो गई। जिसकी जानकारी उसने हर्षित सोनी को दी और जल्द शादी करने की बात कही। कुछ समय बाद में हर्षित ने महिला को मिलने बुलाया और मारपीट कर जबरन महिला के मुह में गर्भपात की तीन गोलियां ठूंस दीं। जिससे महिला का गर्भपात हो गया। इस वारदात के बाद से ही आरोपी पीडि़ता का कॉल नहीं उठाता। उससे हर तरह का संबंध खत्म कर दिया है। तब विवाहिता ने थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पर्सनल फोटो वायरल करने की देता था धमकी
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने जब स्वयं के घर उसके साथ में बलात्कार किया था तब उसने कुछ आपत्तिजनक फोटो खींच लिए थे। जब भी पीडि़ता उस पर शादी के लिए दबाव बनाती तो बदमाश उक्त फोटो वायरल कर उसे बदनाम करने की धमकी देता था। जिस कारण लंबे समय तक वह डरी रही बाद में परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी और उनके समझाने पर प्रकरण दर्ज कराया।

Share:

Next Post

आरटीओ एजेंट ने टेलीकॉलर महिला को बनाया अपनी हवस का शिकार

Mon Oct 5 , 2020
मुंह में जबरन गोलियां ठूंसकर कराया गर्भपात,प्रकरण दर्ज, आरोपी गिरफ्तार भोपाल। आरटीओ के एक एजेंट को लायसेंस बनवाने के लिए निजी कंपनी की टेलीकॉलर विवाहिता ने पांच साल पहले कॉल किया था। जिसके बाद आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फांसा और शादी का झांसा देकर बलात्कार कर दिया। इसके बाद में बदमाश ने कई […]