img-fluid

बंगाल में भाजपा सरकार की चर्चा के बीच रूपा गांगुली का नाम सुर्खियों में, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

May 09, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में भाजपा (BJP) की ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद को लेकर कई नामों की चर्चा चल रही है। इसी बीच भाजपा की वरिष्ठ नेता और अभिनेत्री रूपा गांगुली (Roopa Ganguly) का नाम भी प्रमुखता से सामने आया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पार्टी उन्हें उपमुख्यमंत्री जैसी अहम जिम्मेदारी दे सकती है।

रूपा गांगुली लंबे समय से पश्चिम बंगाल में भाजपा का मुखर चेहरा रही हैं। साल 2016 में विधानसभा चुनाव के दौरान उनका एक वीडियो काफी चर्चित हुआ था, जिसमें वह कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारती दिखाई दी थीं। उस घटना के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई थी और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। हालांकि रूपा गांगुली ने उस समय दावा किया था कि वह मतदान केंद्रों पर वोटरों की शिकायतों की जांच करने गई थीं, जहां टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

[relepost]
अब करीब दस साल बाद बंगाल की राजनीति पूरी तरह बदली नजर आ रही है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 208 सीटें जीतकर पहली बार राज्य की सत्ता तक पहुंच बनाई है। इसके बाद पार्टी नेतृत्व सरकार के गठन और बड़े पदों के लिए नामों पर मंथन कर रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा पश्चिम बंगाल में दो उपमुख्यमंत्री बना सकती है। महिला चेहरे के तौर पर रूपा गांगुली का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। हालांकि इस दौड़ में अग्निमित्रा पॉल और लॉकेट चटर्जी के नाम भी चर्चा में हैं। वहीं पुरुष चेहरे के रूप में सिलीगुड़ी से जीत दर्ज करने वाले शंकर घोष का नाम सामने आ रहा है।

मुख्यमंत्री पद की बात करें तो शुभेंदु अधिकारी सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। टीएमसी छोड़ भाजपा में आए शुभेंदु अधिकारी ने पिछले कुछ वर्षों में पार्टी के लिए बंगाल में बड़ा जनाधार तैयार किया। उन्होंने पहले नंदीग्राम और फिर भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को चुनावी मुकाबले में हराकर अपनी राजनीतिक ताकत साबित की।

हालांकि भाजपा की राजनीति को देखते हुए अंतिम फैसले को लेकर अब भी सस्पेंस बना हुआ है। पार्टी पहले भी कई राज्यों में ऐसे नेताओं को मुख्यमंत्री बना चुकी है, जिनके नाम पहले चर्चा में नहीं थे। इसी वजह से बंगाल में भी आखिरी समय में कोई नया चेहरा सामने आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा।

मुख्यमंत्री पद की संभावित सूची में दिलीप घोष, समिक भट्टाचार्य और सुकांत मजूमदार के नाम भी चर्चा में बताए जा रहे हैं। हालांकि अंतिम फैसला भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा।

Share:

  • Maharashtra: जालना में युवती से रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन पर लोगों में आक्रोश, आरोपी का घर जला

    Sat May 9 , 2026
    जालना । जालना जिले (Jalna District) के एक गांव में एक युवती के साथ रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन (Religious Conversion) के लिए दबाव डालने के आरोपों के बाद भारी तनाव का माहौल बन गया है. इस मामले के विरोध में शुक्रवार को हिंदू संगठनों (Hindu organizations) ने विराट जनआक्रोश मोर्चा निकाला. इस दौरान ‘पीड़िता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved