img-fluid

रूस ने टेलीग्राम फाउंडर पावेल दुरोव पर लगाया आतंकवाद में मदद करने का आरोप, वॉन्टेड लिस्ट में डाला नाम

July 29, 2026

डेस्क। टेलीग्राम एप के फाउंडर पावेल दुरोव को बुधवार बड़ा झटका लगा है। रूस ने पावेल दुरोव पर आतंकवाद में मदद करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्हें इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट में डाल दिया है। यह जानकारी एपी रिपोर्ट के अनुसार है।

रूस की मुख्य घरेलू सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को एक बयान दिया। इसमें कहा कि टेलीग्राम के एडमिनिस्ट्रेशन ने रूस में ऐसे कई चैनलों, चैट्स और बॉट्स को नहीं हटाया है, जिनका इस्तेमाल यूक्रेनी इंटेलिजेंस एजेंसियों, आतंकवादी और चरमपंथी संगठन कर रही है। इस का इस्तेमाल तोड़-फोड़, आतंकवाद, सामूहिक हत्या और साइबर धोखाधड़ी की घटनाओं की तैयारी और उन्हें अंजाम देने के लिए किया जा रहा है।


  • दुरोव पर ये आरोप तब लगे हैं जब रूस ने टेलीग्राम पर पाबंदियां लगाई हैं। टेलीग्राम देश के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप्स में से एक है। दुरोव ने इस साल की शुरुआत में बताया था कि रूसी अधिकारियों ने उनके खिलाफ आपराधिक जांच शुरू की है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी टेलीग्राम तक पहुंच को रोकने के लिए झूठे बहाने बना रहे हैं। ताकि प्राइवेसी और बोलने की आजादी के अधिकार को दबाया जा सके।’

    Share:

  • दतिया उपचुनाव में अब घर-घर दस्तक, दोनों दलों के जातीय समीकरण और बूथ मैनेजमेंट की परीक्षा

    Wed Jul 29 , 2026
    भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार शाम प्रचार थमने के साथ ही चुनावी मुकाबला अब घर-घर संपर्क और बूथ मैनेजमेंट पर आ गया है। भाजपा और कांग्रेस ने प्रचार के आखिरी दौर में पूरी ताकत झोंक दी। सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में माहौल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved