विदेश

रूस ने Facebook और Twitter पर लगाया प्रतिबंध, सेना पर ‘फर्जी खबर’ लिखी तो होगी जेल

मॉस्को । रूस-यूक्रेन (Russia-Ukraine) के बीच जंग का आज 9वां दिन है। रूसी सेना यूक्रेन पर चारों तरफ से आक्रमण कर रही है। लगातार दागी जा रही मिसाइलों से यूक्रेन पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। इस बीच सोशल मीडिया (social media) के द्वारा फैल रही फर्जी खबरों पर लगाम लगाने के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन (President Putin) ने सेना पर ‘फर्जी खबर’ के लिए जेल की सजा के प्रावधान वाले कानून पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

रूस ने फेसबुक पर लगा दिया प्रतिबंध
द कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, रूस ने फेसबुक पर प्रतिबंध लगा दिया है। रूसी सरकार की सेंसरशिप एजेंसी रोसकोम्नाडजोर ने प्रतिबंध के कारण के रूप में फेसबुक के ‘रूसी राज्य मीडिया समूहों के खिलाफ भेदभाव’ का हवाला दिया।


फेसबुक ने कहा- विश्वसनीय जानकारी से लोगों को दूर करता है रूस
फेसबुक पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कंपनी ने कहा है कि रूस विश्वसनीय जानकारी ब्लॉक करके इससे लाखों लोगों को दूर कर देता है।

रूस ने ट्विटर पर भी लगाया प्रतिबंध
यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के बीच पुतिन सोशल मीडिया पर भी लगाम लगा रहे हैं। फेसबुक पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब रूस ने ट्विटर पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

माइक्रोसॉफ्ट रोकेगा रूस में नए उत्पादों की बिक्री
माइक्रोसॉफ्ट रूस में अपने कंपनी उत्पादों और सेवाओं की सभी नई बिक्री को निलंबित करेगा। इससे पहले एपल अपने सभी उत्पादों को रूस में बैन कर चुका है।

इस हफ्ते के अंत में रूस के साथ तीसरे दौर की वार्ता की योजना बना रहा है यूक्रेन
यूक्रेन इस हफ्ते के अंत में रूस के आक्रमण से शुरू हुई लड़ाई को समाप्त करने की कोशिश करने के लिए रूसी अधिकारियों के साथ तीसरे दौर की वार्ता आयोजित करने की योजना बना रहा है। कीव के वार्ताकारों में से एक ने कहा

Share:

Next Post

मणिपुर में दूसरे और अंतिम चरण में 22 सीटों पर मतदान, लगी लम्‍बी कतारें

Sat Mar 5 , 2022
इंफाल । मणिपुर (Manipur) में दूसरे और अंतिम चरण में 22 विधानसभा सीटों (Assembly Election 2022) के लिए शनिवार की सुबह मतदान शुरू हो गया। मतदान सुबह 07.00 शुरू हुआ जो कि आज शाम 16.00 बजे तक चलेगा। इससे पहले मणिपुर (Manipur) की 60 सीटों वाले विधानसभा के पहले चरण में 38 सीटों पर 28 […]