विदेश

सीज फायर की घोषणा के अगले दिन रूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइल

कीव  (Kyiv)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) के एकतरफा सीजफायर के ऐलान के अगले दिन शुक्रवार को रूस ने पूर्वी यूक्रेन के इलाकों में हमला करते हुए मिसाइलें दागी (fired missiles)। ज्ञात रहे कि पुतिन ने एक दिन पहले ही एक तरफा 36 घंटे सीजफायर (ceasefire) की घोषणा की थी। इसकी शुरुआत स्थानीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 9 बजे होनी थी। पिछलेसाल फरवरी मेंजब सेयुद्ध शुरू हुआ है, तब से पहली बार सीजफायर का ऐलान किया गया है।



रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी यूक्रेन के बखमुत शहर मेंसीजफायर का समय शुरू होनेके बाद भी हमले होते रहे। दोनों ओर से एक-दूसरे पर निशाना साधा गया। वहीं, यू्क्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूस द्वारा क्रिसमस को लेकर किया गया वादा सिर्फ बहाना है, ताकि उसे गोला-बारूद पास लाने का समय मिल जाए। यूक्रेन के राष्ट्रपति प्रशासन के उप-प्रमुख ने कहा कि मॉस्को की सेना ने पूर्वी यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर क्रामटोरस्क पर भी हमला किया। जानकारी के अनुसार कब्जा धारियों ने शहर पर दो बार रॉकेट दागे। एक रिहायशी इमारत को निशाना बनाया गया, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

क्रिसमस के लिए युद्ध को रोके जाने का पुतिन का फरमान तब आया है, जब रूस के हाल ही में बड़ी संख्या मेंसैनिकों को जान गंवानी पड़ी है। उधर, यूक्रेन के कई सहयोगियों ने भी बख्तरबंद गाड़ियां और दूसरी पैट्रियट वायुरक्षा बैटरी को भेजने का फैसला किया है। मॉस्को की सेना ने एक हमले में दक्षिणी शहर खेरसॉन पर हमला किया था जिसमें कई लोग मारे गए या घायल हो गए। उन्होंने कहा कि वे सीज फायर की बात करते हैं। हम ऐसे लोगों के साथ युद्ध कर रहे हैं।”हालांकि, दूसरी ओर रूसी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि वह एकतरफा सीजफायर का सम्मान कर रहा है, लेकिन यूक्रेन नेहमला करना जारी रखा है। (हि.स.)

Share:

Next Post

वित्तीय संकट से निपटने के लिए अपना रहे कड़ा मौद्रिक रुख, दक्षिण एशियाई देशों पर गवर्नर ने कही ये बात

Sat Jan 7 , 2023
  नई दिल्ली। 1997 के एशियाई वित्तीय संकट ने पूंजी के बहिर्वाह और विनिमय बाजार पर दबाव बढ़ाकर दक्षिण एशियाई देशों को प्रभावित किया। उसके बाद के वर्षों में संकट से निपटने की रणनीति के रूप में दक्षिण-एशियाई देशों ने ठोस मैक्रो-इकोनॉमिक नीतियों को प्राथमिकता दी है। ये बातें भारतीय स्टेट बैंक के गवर्नर गवर्नर […]