विदेश

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के आर्मी बेस पर रूस ने दांगी बैलिस्टिक मिसाइलें

कीव (Keev)। रूस-यूक्रेन के भीषण युद्ध चल रहा है। रूस एक बार फिर युक्रेन के आर्मी बेस पर बैलिस्टिक मिसाइलों (ballistic missiles) को बौछार कर दी। रूस ने पिछले 24 घंटे में यूक्रेन पर तीन बड़े हमले किए हैं। ताजा हमले में उसने यूक्रेन के आर्मी बेस पर बैलिस्टिक मिसाइलों (ballistic missiles) से हवाई हमला किया। रूस ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं कि वो अब जल्द ही युद्ध खत्म करना चाहता है।

वहीं, राजधानी कीव में रूस ने इस महीने 16वीं बार अटैक किया है। एक साल से भी अधिक समय से चले आ रहे इस महायुद्ध का अभी तक कोई परिणाम नहीं निकल पाया है। रविवार रात को भी रूसी सेना ने कीव में कई जगहों पर क्रूज और ड्रोन हमले किए थे। हालांकि यूक्रेन का दावा है कि रूसी हमले से राजधानी के लोगों में दहशत जरूर है लेकिन, नुकसान न के बराबर है क्योंकि रूस की तकरीबन सभी मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया था।



वहीं रूस ने कहा कि उसकी सेना ने रात से सुबह के उजाले में यूक्रेनी हवाई ठिकानों पर हमला किया क्योंकि, यूक्रेनी बलों ने रूस के अंदर औद्योगिक सुविधाओं पर बमबारी की थी। रूस ने अपने ऐक्शन को यूक्रेन के खिलाफ जवाबी कार्रवाई बताया है। यूक्रेन में Khmelnitskiy क्षेत्रीय गवर्नर के कार्यालय ने कहा कि रूसी सेना ने बैलिस्टिक मिसाइलों से यूक्रेन के सैन्य बेस पर अटैक किया। हालांकि यह पूर्ण रूप से सैन्य बेस नहीं है, युद्ध के दौरान इसे अस्थायी रूप से ऐसा बनाया गया है। पहले यह हवाई अड्डा हुआ करता था।

यूक्रेन ने माना- नुकसान हुआ
यूक्रेन ने रूसी अटैक पर बयान दिया कि उसके आर्मी बेस पर अटैक से नुकसान जरूर हुआ है लेकिन, सही आकलन का खुलासा नहीं किया है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए ने रक्षा मंत्रालय का हवाला देते हुए कहा कि एक से अधिक हवाई अड्डों को निशाना बनाया गया था। जबकि, अन्य हवाई ठिकानों को नुकसान की यूक्रेन से कोई पुष्टि नहीं हुई थी।

Share:

Next Post

Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा आज, इन शुभ मुहूर्त में करें पूजा, पापों से मिलेगी मुक्ति

Tue May 30 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi)। हिंदू पंचाग के अनुसार गंगा दशहरा (Ganga Dussehra ) का पर्व ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है. मां गंगा के अवतरण की वजह से ही इसे गंगा दशहरा के नाम से जाना जाता है. इस दिन गंगा स्नान, गंगा जल का प्रयोग करना और दान धर्म का […]