विदेश

Russia Ukraine war : संयुक्त राष्ट्र ने की पुतिन से शांति की अपील

कीव । Russia Ukraine war- कई दिनों से रूस यूक्रेन पर हमला (Russia attacks Ukraine) करने की योजना बना रहा था ओर गुरूवार को पुतिन का आदेश मिलते ही रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया। रूसी सेना ने सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव समेत 12 जगहों पर तवातोड़ मिसाइलें दाग दी। जिसमें यूक्रेन के 54 सैनिक और 10 सिविलियन मारे गए।



वहीं दूसरी ओर यूक्रेन ने भी दावा किया कि उसके हमले में 50 रूसी सैनिकों को मार गिराए हैं। यहां तक कि जंग यूक्रेन के चेर्नोबिल एटमी ठिकाने तक पहुंच गई है।
दूसरी ओर यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद नाटो व अमेरिका सहित यूक्रेन के मित्र देश जवाब देने की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र संघ ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से शांति का एक मौका देने की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र संघ और नाटो व अमेरिका सहित पश्चिमी देशों की तमाम कोशिशों के बावजूद रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल ही दिया है। रूस के हमले से यूक्रेन धू-धू कर जल रहा है।


संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ट्वीट कर कहा कि वे दिल की गहराइयों से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से बस एक बात कहना चाहते हैं। ट्वीट में उन्होंने लिखा, “राष्ट्रपति पुतिन आप अपनी सेनाओं को रोक लीजिए। शांति को एक मौका दीजिए, पहले ही बड़ी संख्या में लोग मारे जा चुके हैं।”
इस बीच यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर नाटो ने जोरदार जवाब देने की तैयारी की है। माना जा रहा है कि नाटो के सदस्य तीस देश एक साथ रूस पर हमला कर सकते हैं, लेकिन पुतिन ने भी जोर देकर कहा कि अगर किसी ने हमारे बीच में दखल दी तो अंजाम ऐसा हेगा कि दुनिया ने कभी देखा नहीं होगा। एजेंसी

Share:

Next Post

एक माह बाद अस्त हुए देवगुरु बृहस्पति, जानिए राशियों पर प्रभाव

Fri Feb 25 , 2022
वैदिक ज्योतिष शास्त्र (Vedic astrology) के अनुसार ज्योतिष के प्रमुख ग्रहों में से एक व देवगुरु बृहस्पति (god guru brihaspati) को अत्यंत विशेष माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र (Vedic astrology) में किसी भी ग्रह के अस्त या उदय का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 22 फरवरी को देवगुरु बृहस्पति अस्त हो चुके हैं […]