img-fluid

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत यात्रा पर आएंगे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…

April 16, 2026

मॉस्को। रूस (Russia) के राष्ट्रपति (President) व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) इस साल ब्रिक्स शिखर (BRICS Summit) सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत (India) का दौरा करेंगे। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन एक वार्षिक बैठक है, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों के नेता शामिल होते हैं। इसके अलावा इसमें नए सदस्य देश भी शामिल हैं।

इस बैठक में आर्थिक सहयोग, व्यापार, वैश्विक शासन और भू-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की जाती है। यह मंच उभरती अर्थव्यवस्थाओं को नीतियों के समन्वय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सामूहिक आवाज उठाने का अवसर देता है।


  • क्रेमलिन प्रवक्ता ने की पुष्टि
    रूसी समाचार एजेंसी तास ने क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव के हवाले से बुधवार को जानकारी दी कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन इस साल भारत में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में निश्चित रूप से शामिल होंगे।

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तारीखों की नहीं हुई घोषणा
    अभी तक शिखर सम्मेलन की आधिकारिक तारीखों की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन पहले ‘तास’ ने भारत सरकार के एक सूत्र के हवाले से बताया था कि यह सम्मेलन 12 से 13 सितंबर के बीच आयोजित किया जा सकता है।

    Share:

  • MP: सीधी में 4 पुलिसकर्मियों की शर्मनाक करतूत... नशे में मरीज के बेड में सोए, डस्टबिन में किया पेशाब

    Thu Apr 16 , 2026
    सीधी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीधी जिले (Sidhi district) से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिला अस्पताल के अंदर ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों (Four Policemen) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वे मरीज के बेड पर सोते और अस्पताल परिसर में अनुशासनहीन हरकत करते नजर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved