देश राजनीति

महाराष्ट्र में आज ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी के साथ जुड़ेंगे सचिन पायलट

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी (Congress Party ) के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) अब महाराष्ट्र (Maharashtra) पहुंच चुकी है। यहां राहुल को को अब कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) का साथ मिलने जा रहा है। पायलट बुधवार को महाराष्ट्र में यात्रा में शामिल होंगे।

इससे पहले मंगलवार को पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा का असर विधानसभा चुनावों में नहीं बल्कि 2024 में होने वाले अगले संसदीय चुनावों में महसूस किया जाएगा।


मंगलवार को यहां मीडिया से बात करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि आप पूछेंगे कि गुजरात या हिमाचल चुनाव पर क्या असर पड़ेगा। इसका कोई असर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का किसी वोट बैंक से कोई लेना-देना नहीं है। इसका मकसद राजनीति से परे अलग है। यह राजनीतिक चोरों के खिलाफ राजनीतिक लोगों की यात्रा है।

उन्होंने कहा कि यात्रा एकजुटता को बढ़ावा देगी, इसने हमारी पार्टी को एकजुट किया है। इसका प्रभाव, यदि कोई है, तो 2024 के चुनावों में महसूस किया जाएगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि 18 नवंबर को यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शेगांव में एक भव्य जनसभा आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी रैली में मुख्य अतिथि होंगे।

Share:

Next Post

आज आर्टिमिस को चंद्रमा की यात्रा भेजने का तीसरा प्रयास करेगा नासा

Wed Nov 16 , 2022
केप केनावरल। कैनेडी स्पेस सेंटर (Kennedy Space Center) में अगली पीढ़ी के रॉकेट आर्टिमिस (generation rocket artemis) को चंद्रमा की यात्रा पर भेजने के तीसरे प्रयास की तैयारी चल रही है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (US space agency NASA) के लिए अगली पीढ़ी के रॉकेट आर्टिमिस की यह चंद्रमा के लिए पहली उड़ान होगी। इससे […]