
इंदौर। यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी कथित संत आशाराम मंगलवार को चार्टर विमान से जोधपुर रवाना हो गया। इंदौर एयरपोर्ट से शाम करीब 5.30 बजे विमान ने उड़ान भरी। आशाराम स्वास्थ्य आधार पर पैरोल मिलने के बाद 21 अक्टूबर को उज्जैन आया था और सिर और कमर के निचले हिस्से में लगातार दर्द की शिकायत के चलते पंचकर्म उपचार के लिए यहां अंकपात रोड स्थित गुरुकुल आश्रम में करीब छह दिन तक रुका।
सीने में दर्द के बाद अस्पताल नहीं गया
23 अक्टूबर को आशाराम ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद वह उपचार के लिए अस्पताल नहीं गया और आश्रम में ही रुका रहा। मंगलवार, 27 अक्टूबर को वह उज्जैन से इंदौर आकर चार्टर विमान से जोधपुर रवाना हो गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved