विदेश

9/11 के हमलों में सैफ अल-अदल भी निभा चुका है भूमिका

वॉशिंगटन (Washington)। ओसामा बिन लादेन (Osama bin Laden) के बाद अयमान अल जवाहिरी (Ayman Al Zawahiri) और अब अल-कायदा को नया प्रमुख (New head of L-Qaeda) मिल गया है। खबर है कि जवाहिरी की मौत के बाद मिस्र के सैफ-अल-अदल को आतंकवादी संगठन की कमान मिल गई है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। बीते साल अमेरिका की तरफ से किए गए एयर स्ट्राइक में जवाहिरी ढेर हो गया था।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि हमारा आकलन संयुक्त राष्ट्र से मेल खाता है कि अल कायदा का नया नेता सैफ अल अदल ईरान में है।’ इससे पहले यूएन की तरफ से एक रिपोर्ट जारी की गई थी, जिसमें कहा गया था कि अदल अब संगठन का नया नेता है। इससे पहले लादेन की साल 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद में मौत हो गई थी।



62 साल का सैफ मिस्र के विशेष बलों में लेफ्टिनेंट-कर्नल रह चुका है। अदल ने आतंकवादी संगठन की ताकत के विस्तार में मदद की। साथ ही कहा जाता है कि 11 सितंबर 2001 को हुए हमले में उसने कुछ हाईजैकर्स को भी प्रशिक्षण दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अदल 2002 या 2003 से ईरान में है। कहा जा रहा है कि वह कई बार पाकिस्तान भी जा चुका है। हालांकि, अब तक संगठन ने आधिकारिक तौर पर अदल को प्रमुख घोषित नहीं किया है।

खबर है कि अदल के ऊपर 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का इनाम है। जानकार बताते हैं कि जवाहिरी की मौ के बाद आतंकवादी संगठन पर नया नेता चुनने का दबाव था, तो काम को बढ़ा सके। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि पुराने हाई प्रोफाइल नेताओं से विपरीत अदल पर्दे के पीछे रहकर काम करने के लिए जाना जाता है।

 

Share:

Next Post

कांतारा के खाते में एक और उपलब्धि, Rishab Shetty को मिला 'मोस्ट प्रॉमिसिंग' एक्टर का अवॉर्ड

Thu Feb 16 , 2023
डेस्क। कन्नड़ अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ से बीते साल पूरी दुनिया में नाम कमाया। अब उनकी उपलब्धियों में एक और मेडल जुड़ गया है। दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में उन्हें सबसे होनहार अभिनेता (मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर) के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कन्नड़ सिनेमा की सीमाओं को लांघकर ऋषभ […]