img-fluid

संत मुरारी बापू ने किए महाकाल के दर्शन, महामृत्युंजय मंत्र से किया पूजन-अर्चन

August 05, 2023

उज्जैन। सावन और अधिक मास का पुण्य लाभ लेने श्री राम कथा मर्मज्ञ संत मुरारी बापू द्वादश ज्योतिर्लिंगो पर श्री राम कथा कर रहे हैं। इस कड़ी में मुरारी बापू भगवान शिव को श्री राम कथा सुना रहे हैं। यह कथा बाबा महाकाल को सुनाने शनिवार को मुरारी बापू उज्जैन आए। उन्होंने सबसे पहले गर्भगृह पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन और अभिषेक किया। मानस मर्मज्ञ संत मुरारी बापू शनिवार सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे।


गर्भगृह में पुजारी आशीष शर्मा और पुजारी संजय शर्मा के पुरोहितत्व में संत मुरारी बापू ने बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया। मुरारी बापू ने महामृत्युंजय के मंत्रोच्चार के बीच बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया और उन्हें एक लोटा जल अर्पित किया। इसके बाद पूजन-अभिषेक किया गया। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बापू का श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की ओर से स्वागत-सम्मान भी किया। बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन करने के बाद बापू ने ई-कार्ट में बैठकर श्री महाकाल महालोक का भ्रमण भी किया।

Share:

  • कौन हैं अफसरों की त्रिमूर्ति, जिनपर PM मोदी सरकार को है पूरा भरोसा

    Sat Aug 5 , 2023
    नई दिल्‍ली (New Delhi)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को अपने प्रमुख अफसरों (key officers) की त्रीमूर्ति पर अटूट भरोसा है। इसलिए उन्होंने हाल के दिनों में इन्हें सेवा विस्तार दिया है। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की सख्त टिप्पणी के बावजूद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक संजय मिश्रा को केंद्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved