
डेस्क। बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के आवास पर गए थे, जहां दोनों नेताओं के बीच मुलाकात की। सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मुलाकात के बाद तस्वीरें शेयर कीं। एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, “आज पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उनके अनुभवों और मार्गदर्शन से प्रेरणा प्राप्त हुई।” वहीं दोनों की मुलाकात के बाद अब बिहार में कैबिनेट विस्तार की अटकलें भी तेज हो गई हैं।
दोनों नेताओं के बीच सात सर्कुलर रोड स्थित नीतीश कुमार के बीच मुलाकात हुई। बता दें कि नीतीश कुमार करीब 20 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। हालांकि अब मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास एक अणे मार्ग खाली कर दिया। वह अब सात सर्कुलर रोड स्थित आवास में स्थानांतरित हो गए हैं। जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने कहा, ”हां, हम लोग एक अणे मार्ग से सात सर्कुलर रोड में स्थानांतरित हो गए हैं और अब वहीं रहेंगे।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved