
भोपाल। कोरोना महामारी के कारण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अब कार्यकारी मंडल की देशव्यापी बड़ी बैठक करने के बजाय क्षेत्रीय स्तर पर अलग-अलग छोटी-छोटी बैठकें आयोजित करेगा। इसके लिए आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह भय्या जी जोशी चार से सात नवंबर तक भोपाल प्रवास पर रहेंगे। इस अवधि में वे संघ के क्षेत्रीय कार्यकारी मंडल की 5-6 नवंबर को होने वाली बैठक में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। मध्य क्षेत्र यानी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के संघ पदाधिकारी इस बैठक में शामिल होंगे। भोपाल के शारदा विहार में आयोजित होने वाली इस बैठक में लगभग 40 लोग शामिल होंगे। संघ पदाधिकारियों के मुताबिक हर वर्ष दीपावली से पहले कार्यकारी मंडल की बैठक बुलाए जाने का प्रविधान है। संघ ने पूरे देश को 11 क्षेत्रों में बांटा हुआ है इनमें से एक मध्य क्षेत्र है। यह बैठक बेंगलुरु के बाद अब भोपाल में आयोजित हो रही है। इसमें संघ के मध्यक्षेत्र की प्रांत टोली, क्षेत्र टोली और मध्य क्षेत्र में रहने वाले केंद्रीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved