मनोरंजन

Birthday Special: दिलचस्प है Sanjay Dutt की लव लाइफ, बॉलीवुड की आठ हसीनाओं से था अफेयर, कर चुके हैं तीन शादियां


डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने अपने अभिनय के बल पर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 29 जुलाई 1959 को जन्मे अभिनेता आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुनील दत्त और नरगिस दत्त के बेटे संजय दत्त ने 1981 में ‘रॉकी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। अपने करियर में अब तक कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रहे संजय की निजी जिंदगी भी काफी सुर्खियों में रही है। खासकर उनकी 308 गर्लफ्रेंड से लेकर तीन शादियां करने तक की लव लाइफ। आज अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके बॉलीवुड की हसीनाओं के साथ रहे अफेयर के बारे में बताने जा रहे हैं।

टीना मुनीम : संजय दत्त के अफेयर की बात जब भी होती है, तो उनकी पहली गर्लफ्रेंड के रूप में टीना मुनीम का नाम सामने आता है। टीना और संजय बचपन के दोस्त थे और ऐसे में दोनों के बीच प्यार हो गया। फिल्म ‘रॉकी’ के दौरान उनका रिश्ता और भी मजबूत हो गया, लेकिन संजय की ज्यादा शराब पीने की आदत की वजह से टीना ने उन्हें छोड़ दिया और बाद में टीना ने अनिल अंबानी से शादी कर ली।

रेखा : संजय दत्ता 1984 में ‘जमीन’ की शूटिंग कर रहे थे, जब उनके रेखा के साथ अफेयर की खबरें सामने आईं। रेखा और संजय की शादी की खबरें भी आने लगी थीं। बाद में संजय दत्त ने एक इंटरव्यू के दौरान इनको अफवाह करार दिया था। वहीं, रेखा का नाम उस समय अमिताभ बच्चन के साथ भी जोड़ा जाता था।

ऋचा शर्मा : संजय की उनकी मुलाकात अपनी पहली पत्नी ऋचा शर्मा से फिल्म के ‘मुहूर्त’ के दौरान हुई थी। संजय ने ऋचा की तस्वीर एक लोकल मैग्जीन में देखी थी और तभी से वह उन्हें पसंद आ गई थीं। 1987 में ऋचा ‘आग ही आग’ की शूटिंग कर रही थीं, उस वक्त संजय दत्त ने उन्हें प्रपोज किया था। लेकिन ऋचा ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद संजय उन्हें फोन कर जवाब मांगने लगे, तो एक दिन ऋचा ने हां कर दिया। दोनों ने 1987 में शादी की और 1988 में उनकी बेटी त्रिशाला का जन्म हुआ। ब्रेन ट्यूमर के चलते न्यूयॉर्क में 10 दिसंबर 1996 को ऋचा का निधन हो गया।


माधुरी दीक्षित : संजय दत्त का नाम माधुरी दीक्षित के साथ भी जोड़ा जाता है। खबरें थी कि 1991 में ‘साजन’ की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी और कहा जाता था कि दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन माधुरी के पिता इस रिश्ता से खुश नहीं थे, क्योंकि संजय की पहले से एक बेटी थी। कहा जाता है कि 1993 के जब बॉम्बे बम ब्लास्ट में जब संजय का नाम आया, तो माधुरी ने खुद संजय से दूरी बना ली।

लीजा रे : संजय दत्त और लीजा रे के रिश्ते को लेकर भी खबरें आती थीं। यह वो दौर था जब संजय अपनी पत्नी की मौत के बाद डिप्रेशन में चले गए थे और मुंबई बम ब्लास्ट केस भी चल रहा था। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और लीजा रे ने भी संजय दत्त के साथ कोई भी रिश्ता होने से मना किया था।

रिया पिल्लई : इस सबके बाद संजय दत्त की जिंदगी में मॉडल रिया पिल्लई आईं। संजय और रिया ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया और फिर 1998 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। कुछ समय तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक चला, लेकिन फिर संजय दत्त के अफेयर की खबर आने लगी। इसके बाद संजय दत्त और रिया कुछ साल अलग रहे और फिर 2005 में उनका तलाक हो गया।

नादिया दुर्रानी : संजय दत्त नादिया दुर्रानी को रिया से मिलने से पहले से जानते थे। दोनों की मुलाकात कब और कहां हुई ये कोई नहीं जानता। लेकिन कहा जाता है कि नादिया और संजय की नजदीकियों की वजह से ही संजय और रिया की शादी टूटी थी। लेकिन नादिया के साथ भी संजय का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और दोनों अलग हो गए।

मान्यता दत्त : संजय दत्त जिस समय नादिया को डेट कर रहे थे उसी समय उनकी मुलाकात मान्यता से हुई। मान्यता को दिलनवाज शेख के नाम से भी जाना जाता था। संजय को मान्यता की सादगी काफी पसंद आने लगी थी। दो साल तक संजय और मान्यता का अफेयर चला और 2008 में दोनों ने गोवा के एक रिसोर्ट में शादी कर ली। इसके बाद साल 2010 में उनके जुड़वा बच्चों शाहरान और इकरा का जन्म हुआ। अब दोनों साथ में एक खुशहाल परिवार की तरह रह रहे हैं।

Share:

Next Post

दिल्‍ली में होगा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी इवेंट, IMC 2022 का ऐलान

Fri Jul 29 , 2022
नई दिल्ली । दक्षिण एशिया (South Asia) के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2022 की तारीख की घोषणा हो गई है। तीन दिन तक चलने वाले इस इवेंट का आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान में 29 दिसंबर से एक अक्टूबर तक किया जाएगा। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी (Electronics and Information Technology) […]