img-fluid

सरला एविएशन ने ग्लोबल एक्सपो में पेश की एयर टैक्सी, 250 किलोमीटर प्रतिघंटा की है रफ्तार

  • January 20, 2025

    नई दिल्‍ली । भारत (India) में सरला एविएशन (Sarala Aviation) ने ‘शून्य’ नाम की अपनी पहली इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग (eVTOL) एयर टैक्सी को अनवील किया है। इसे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया गया है, जो सिटी ट्रांसपोर्ट के लिए एक नई और सस्टनेबल दिसा की शुरुआत का प्रतीक है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

    क्या है ‘शून्य’?
    ‘शून्य’ एक एयर टैक्सी है, जिसे शहरी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में फास्ट ट्रांसपोर्टेशन के लिए डिजाइन किया गया है। यह eVTOL टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसे भारत में 2028 तक बेंगलुरु से लॉन्च करने की योजना है। इसे मुंबई, दिल्ली, पुणे और अन्य प्रमुख शहरों तक विस्तारित किया जाएगा।

    शून्य के प्रमुख फीचर्स
    अधिकतम स्पीड: 250 किमी/घंटा की रफ्तार से उड़ान भरने में सक्षम।
    पेलोड क्षमता: 6 यात्रियों और 1 पायलट को ले जाने की क्षमता और 680 किलोग्राम तक वजन।
    उपयोग: 20-30 किमी. की छोटी दूरी के लिए उपयुक्त, जिससे भीड़भाड़ वाले इलाकों में समय की बचत होगी।
    लागत: शुरुआती किराया प्रीमियम टैक्सी सर्विस के समान, लेकिन भविष्य में इसे ऑटो-रिक्शा के किराए जितना किफायती बनाने की योजना।


    शून्य:आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक
    सरला एविएशन के को-फाउंडर और सीईओ एड्रियन श्मिट ने कहा कि शून्य केवल एक तकनीकी उपलब्धि नहीं है, बल्कि भारत में शहरी यातायात को फिर से परिभाषित करने का हमारा दृष्टिकोण है। यह यातायात जाम और प्रदूषण जैसी चुनौतियों का समाधान करते हुए भारत की आर्थिक क्षमता को खोलने में मदद करेगा।

    निवेश और विकास
    सरला एविएशन ने हाल ही में 10 मिलियन डॉलर की सीरीज A1 फंडिंग प्राप्त की है, जिसका नेतृत्व Accel ने किया है। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बिन्नी बंसल और जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत जैसे एंजल निवेशकों ने भी योगदान दिया। यह धनराशि एडवांस तकनीक विकसित करने और अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थापित करने में मदद करेगी।

    मेडिकल सेवाओं में भी उपयोग
    पैसेंजर की सुविधा के अलावा सरला एविएशन एक फ्री एयर एम्बुलेंस सर्विस शुरू करने की योजना बना रही है। यह सर्विस सिटी में फास्ट चिकित्सा प्रतिक्रिया प्रदान करके स्वास्थ्य सेवा की तत्काल जरूरतों को पूरा करेगी।

    ‘शून्य’ का महत्व
    ‘शून्य’ न केवल एक तकनीकी इनोवेशन है, बल्कि यह भारत को सतत और एडवांस ट्रांसपोर्ट की दिशा में एक नया आयाम प्रदान करेगा। यह ट्रैफिक और प्रदूषण की समस्या को हल करने के साथ-साथ यात्रियों को तेज, सुरक्षित और किफायती यात्रा का अनुभव देगा।

    Share:

    कंगना ने दीपिका की ‘पद्मावत’ पर उठाए सवाल, बोलीं- पूरी फिल्म में बस तैयारी करते ही...

    Mon Jan 20 , 2025
    मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की साल 2025 के मच अवेटेड फिल्म ‘इमरजेंसी’ (Emergency) 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फैंस बी इस फिल्म पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण की साल 2018 में आई फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved