img-fluid

बिहार के सत्यम मिश्रा को मिला हार्वर्ड का प्रतिष्ठित सम्मान, रचा इतिहास

February 22, 2026

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में रहने वाले सत्यम मिश्रा ने ना सिर्फ अपने जिले, राज्य या देश में नहीं, बल्कि विश्व मंच पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है. उनकी मेहनत और प्रयासों की वजह से आज विश्व मंच पर भारत का परचम लहरा रहा है. शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में असाधारण योगदान देने वाले सत्यम मिश्रा को दुनिया की प्रतिष्ठित संस्था Harvard University ने अपने प्रतिष्ठित फिलिस स्ट्रीमलिंग अवार्ड से सम्मानित किया है. वर्ष 2000 में शुरू हुए इस सम्मान के इतिहास में पहली बार किसी भारतीय वो भी बिहार के युवक को यह गौरव मिला है.


  • महिलाओं के उत्थान और शिक्षा के प्रसार में उनके उल्लेखनीय कार्यों ने उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई है. हार्वर्ड ने उन्हें न सिर्फ यह सम्मान दिया, बल्कि डिग्री और स्कॉलरशिप से भी नवाजा. इससे पहले वर्ष 2021 में उन्हें विश्वप्रसिद्ध Global Teacher Prize से सम्मानित किया जा चुका है. इसके साथ ही उन्हें प्रतिष्ठित Fulbright Scholarship भी प्रदान की गई, जो वैश्विक शिक्षा जगत में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है.

    सत्यम मिश्रा भारत के कई स्कूलों के साथ-साथ नाइजीरिया, इथोपिया, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, लेबनान और जर्मनी समेत 20 से अधिक देशों के छात्रों को शिक्षा दे चुके हैं. उन्होंने शिक्षा को सीमाओं से परे ले जाकर वैश्विक स्तर पर भारतीय प्रतिभा का परिचय कराया है. भागलपुर निवासी सत्यम मिश्रा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मित्र रविकांत मिश्रा के पुत्र हैं. बेटे की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर परिवार और पूरे जिले में खुशी की लहर है.

    Share:

  • Sarvam Indus AI ऐप लॉन्च, क्या ChatGPT को दे पाएगा टक्कर

    Sun Feb 22 , 2026
    डेस्क: भारतीय एआई स्टार्टअप सर्वम ने अपना नया Indus AI चैट ऐप लॉन्च कर दिया है, जो सीधे ChatGPT और Google Gemini जैसे ग्लोबल एआई चैटबॉट को टक्कर देने के लिए लाया गया है. यह ऐप खास तौर पर भारतीय यूजर्स के लिए बनाया गया है और 22 भारतीय भाषाओं में टेक्स्ट और वॉइस सपोर्ट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved