भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित दशमेश नगर में रहने वाले एक ऑटो चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। करीब एक सप्ताह पूर्व गंभीर झुलसी हालत में उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ऑटो चालक के जलने से भर्ती होने की सूचना अस्पताल से नहीं दी गई, इसलिए न ही उसके मृत्युपूर्व बयान दर्ज हो सके हैं ना ही घटना कैसे हुई इस बात की जानकारी पुलिस को है। पुलिस के मुताबिक दशमेश नगर निवासी ऑटो चालक दीपक जैन (26) को विगत 12 अक्टूबर को गंभीर झुलसी हालत में हमीदिया अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था। रविवार 18 अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की तफ्तीश कर रहे एस आई संतोष सेन ने बताया कि दीपक जैन की मौत की सूचना तो अस्पताल से दी गई लेकिन उसके भर्ती होने की जानकारी अस्पताल से नहीं मिली थी। इसलिए पुलिस उसके मृत्यु पूर्व बयान भी दर्ज नहीं कर सकी। दीपक जैन किन परिस्थितियों में कैसे झुलस गया था इस बात की जानकारी पुलिस को अब तक नहीं है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज किए जाएंगे। उसके बाद ही खुलासा हो सकता है कि ऑटो चालक ने आत्महत्या करने के इरादे से खुद को फूं का था अथवा दुर्घटनावश झुलस गया था।
Share:Related Articles
भोपाल में सिटी एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, बंदूक की दुकान सील
भोपाल। कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर भोपाल जिले में बंदूक दुकानों की जांच लगातार जारी है। इसी क्रम में सिटी एसडीएम जमील खान ने गुरुवार को अपनी टीम के साथ दबिश देकर गलत लाइसेंस से संचालित एक बंदूक की दुकान को सील किया। सिटी एसडीएम खान ने बताया कि उन्होंने तहसीलदार देवेन्द्र चौधरी के […]
राजधानीवासियों को दिन में ठंडक से राहत
भोपाल। हवाओं का रुख बदलने से वातावरण में अरब सागर से कुछ नमी मिलने लगी है। इससे ऊंचाई के स्तर पर आंशिक बादल छाने लगे है। जिसके कारण राजधानी के दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। जिससे दिन में ठंडक से राहत है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दो दिन बाद न्यूनतम तापमान में […]
उपचुनाव में चला शिवराज का जादू
कमलनाथ का क्राइसिस मैनेजमेंट फेल भोपाल। मध्य प्रदेश में तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा ने 3-1 से मुकाबला जीत लिया है। भाजपा ने जहां खंडवा लोकसभा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है, वहीं कांग्रेस से जोबट और पृथ्वीपुर छिन लिया है। हालांकि इस मुकाबले में भाजपा को अपनी रैगांव […]