img-fluid

BJP अध्यक्ष की खोज तेज, PM मोदी की बड़ी बैठक से पहले बढ़ी हलचल, एक नया नाम रेस में शामिल

November 29, 2025

नई दिल्ली । बिहार चुनाव (Bihar elections) के समाप्त होते ही अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President) के नाम को लेकर कयासबाजी शुरू हो चुकी है। भाजपा (BJP) इसकी तैयारी जल्द ही शुरू करने वाली है। रविवार तक नई दिल्ली में भाजपा की एक बड़ी बैठक होने वाली है, जिसमें तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को देश लौटने के बाद वरिष्ठ भाजपा नेताओं की बैठक पार्टी मुख्यालय में होने की संभावना है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पिछले साल से लंबित है। इससे पहले संगठनात्मक चुनाव 29 राज्यों में पहले ही पूरे हो चुके हैं। केवल उत्तर प्रदेश और कर्नाटक जैसे कुछ प्रमुख राज्य लंबित हैं। हालांकि दिलीप जायसवाल के मंत्री बनने के बाद बिहार के लिए भी नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की चर्चा शुरू हो चुकी है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली भाजपा की इस महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक परिवर्तनों पर भी विचार किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा के प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव पर भी निर्णय लिया जाएगा।

आपको बता दें कि वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2023 में समाप्त हो गया था, लेकिन उन्हें लोकसभा चुनाव और कुछ विधानसभा चुनावों के लिए विस्तार दिया गया था। पार्टी में चर्चा है कि नए अध्यक्ष का चुनाव जनवरी 2026 तक पूरा हो सकता है, विशेष रूप से 14 जनवरी के बाद, जब हिंदू कैलेंडर में खरमास समाप्त हो जाता है।

बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए कुछ प्रमुख नामों पर चर्चा हो रही है। उनमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम सबसे आगे है, जिनका RSS और संगठनात्मक मशीनरी से मजबूत जुड़ाव है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के नाम की भी चर्चा है जो किओबीसी वर्ग से एक मजबूत संगठनात्मक चेहरा हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नाम को लेकर भी अटकलें हैं।

आपको बता दें कि बुधवार को संसद भवन में कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों ने हालिया बिहार चुनाव में मिली जीत के लिए मेज थपथपाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। सूत्रों के अनुसार, पीएम ने चुनाव नतीजों पर कुछ शब्द कहे और NDA के बारे में उल्लेख किया कि यह गठबंधन ‘ऑर्गेनिक’ (स्वाभाविक) है, स्थिर है और चुनाव के बाद भी बना रहेगा। बाद में, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार में पार्टी की जीत में योगदान देने वाले नेताओं के लिए अपने आधिकारिक आवास पर रात्रिभोज का आयोजन किया।

Share:

  • Ind vs SA: वनडे सीरीज का पहला मैच कल रांची में.. जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

    Sat Nov 29 , 2025
    नई दिल्ली। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) तीन मैच की वनडे सीरीज (Three-match ODI series) का आगाज रविवार, 30 नवंबर से होने जा रहा है। India vs South Africa ODI सीरीज का पहला मैच रांची (First match Ranchi.) के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। शुभमन गिल चोटिल होने की वजह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved