विदेश

रूस में हुए आतंकी हमले के बाद फ्रांस में बढ़ाई गई सुरक्षा, बरती जा रही है अतिरिक्त सतर्कता

पेरिस। रूस में कॉन्सर्ट हॉल पर हुए हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। रूस पर हुए हमले के बाद अब फ्रांस ने भी देश में सुरक्षा उच्चतम स्तर तक बढ़ा दी। फ्रांस के प्रधानमंत्री गेब्रियल अटाल ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मॉस्को हमले की जिम्मेदारी आईएस द्वारा लिए जाने को लेकर और अधिकारी देश पर मंडरा रहे खतरों के चलते सतर्कता बरत रहे हैं।’’ फ्रांस में कई शहरों में पुरिस गश्त भी बढ़ा दी गई है।

राष्ट्रपति ने बुलाई थी आपात बैठक
बता दें कि, राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने मॉस्को में शुक्रवार को हुए हमले के बाद आपातकालीन सुरक्षा बैठक भी बुलाई थी। इसके बाद प्रधानमंत्री की ओर से सुरक्षा बढ़ाने की यह घोषणा की गई है। मॉस्को में हुए हमले में 130 से अधिक लोग मारे गये थे। आईएस द्वारा फ्रांस को भी कई बार निशाना बनाया जा चुका है। सबसे चर्चित हमला वर्ष 2015 का है जब बाटाक्लान थिएटर में आतंकियों ने लोगों पर गोलीबारी की थी और उन्हें घंटों तक बंधक बनाए रखा था।


आरोपियों ने कबूल किया गुनाह
इस बीच यहां ये भी बता दें कि, मॉस्को में एक कॉन्सर्ट हॉल पर आंतकी हमले के मामले में गिरफ्तार चार संदिग्धों में से तीन ने रविवार को एक रूसी अदालत में सुनवाई के दौरान अपराध काबूल कर लिया। इस हमले में 130 से अधिक लोग मारे गए थे। मॉस्को के बासमनी की जिला अदालत ने आतंकी हमले के लिए डेलरडजॉन मिर्जोयेव (32), सईदाक्रामी रचाबलीजोडा (30), मुखमदसोबिर फैजोव (19) और शम्सीदीन फरीदुनी (25) पर औपचारिक रूप से आरोप तय कियेहैं। इस अपराध में अधिकतम आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है। ये सभी आरोपी ताजिकिस्तान के नागरिक हैं।

Share:

Next Post

MP: धार भोजशाला में ASI का वैज्ञानिक सर्वे चौथे दिन भी जारी, मुस्लिम पक्ष ने उठाए कई सवाल

Mon Mar 25 , 2024
धार। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार (Dhar) की भोजशाला (Bhojshala) में चल रहा एएसआई (ASI) का वैज्ञानिक सर्वे (Survey) का सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। यहां सुबह 7:50 पर एएसआई की टीम ने प्रवेश किया। वहीं, इस सर्वे के साथ-साथ मुस्लिम पक्ष (Muslim Side) के अब्दुल समद द्वारा लगातार पूरे वैज्ञानिक सर्वे […]