मनोरंजन

Anushka Sharma का वीडियो देख अर्जुन कपूर को होने लगी बेटी वामिका की चिंता, जानें क्यों?

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Bollywood actress Anushka Sharma)इस साल की शुरुआत में मां बनने के बाद एक बार फिर कैमरे के पीछे पहुंच गयी हैं। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने एक कमर्शियल की शूटिंग के दौरान बिहाइंड द सीन (behind the scene) वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया, जिस पर कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी है। मगर, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को यह वीडियो देखकर बेटी वामिका (daughter vamika) की फिक्र होने लगी।

 

दरअसल, वीडियो में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) सेट पर मस्ती करती नज़र आ रही हैं। एक सफेद रंग के पर्दे से अचानक अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपना मुंह बाहर निकालती हैं और कैमरे की तरफ़ देखकर दांत निपोरकर आंखें बड़ी कर लेती हैं। जैसे ख़ुशी और हैरानी दोनों एक साथ व्यक्त कर रही हों। इसके बाद कैमरा ज़ूम होता है और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का क्लोज़ लुक कैद हो जाता है। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा- क्या किसी ने पैकअप कहा? कैप्शन से अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के वीडियो का मतलब समझ में आता है कि पैकअप की बात सुनकर कैसी प्रतिक्रिया होती है।



अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के इस वीडियो का भाव समझकर रणवीर सिंह ने ज़ोर से हंसने की प्रतिक्रिया दी। वहीं, अर्जुन कपूर ने लिखा- उम्मीद है कि जब वामिका आस-पास होती है तो तुम ऐसे नहीं हंसती होगी। कटरीना कैफ़ ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि उन्हें बाल अच्छे लगे।
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) इसी साल वामिका के माता-पिता बने हैं। प्रेग्नेंसी के बाद से अनुष्का ने अपनी रफ़्तार धीमी करते हुए एक्टिग से ब्रेक के लिया था। उनकी आख़िरी रिलीज़ फ़िल्म ज़ीरो है, जिसमें शाह रुख़ ख़ान लीड रोल में थे और कटरीना ने भी एक ख़ास भूमिका निभायी थी। यह फ़िल्म 2018 में आयी थी और बॉक्स ऑफ़िस पर सफल नहीं रही थी। इसके बाद से अनुष्का ने एक भी फ़िल्म साइन नहीं की।
अलबत्ता, बतौर निर्माता वो काफ़ी सक्रिय हैं और अपने बैनर क्लीन स्लेट फ़िल्म्ज़ के जहत ओटीटी कंटेंट का निर्माण कर रही हैं। अमेज़न प्राइम वीडियो के लिए अनुष्का पाताल लोक बना चुकी हैं, जो काफ़ी चर्चित रही। वहीं, नेटफ्लिक्स पर उनकी फ़िल्म बुलबुल रिलीज़ हुई थी। अनुष्का फ़िलहाल क़िला का निर्माण कर रही हैं, जिससे इरफ़ान के बेटे बाबिल डेब्यू करेंगे।

Share:

Next Post

उम्र घटाता वायु प्रदूषण

Wed Oct 6 , 2021
– योगेश कुमार गोयल दुनियाभर में वायु प्रदूषण के खतरे तेजी से बढ़ रहे हैं। वायु प्रदूषण लोगों के स्वास्थ्य को बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है, यहां तक कि लोगों की आयु घटने का भी एक बड़ा कारण बनकर उभर रहा है। हाल ही में बेल्जियम में हुए एक अध्ययन में शोधकर्ता इस […]