भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

स्व. ओम यादव के कामों को हम मिलजुलकर आगे बढ़ाएंगेः विष्णुदत्त शर्मा

 भोपाल। यह हम सबके लिए बड़े दुख की बात है कि ओम यादव जी जैसे कार्यकर्ता हमारे बीच नहीं हैं। मैं भारतीय जनता पार्टी की ओर से स्व. ओम यादव को श्रद्धांजलि देता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिजनों को यह गहन दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। स्व. यादव जी के कामों को अब हम सब मिलजुलकर आगे बढ़ाएंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने स्व. ओम यादव के निवास पर मीडिया से चर्चा करते हुए कही।

  प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा सोमवार को स्व. ओम यादव के निवास पर पहुंचे और उनके परिजनों को सांत्वना दी। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि ओम यादव जी का जाना भारतीय जनता पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने कामों से प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है। वे हमेशा पार्टी के हित में सोचते रहे और अपने अंतिम समय में भी उन्होंने पार्टी कार्यालय के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की सहयोग राशि देने की बात कही थी। हम सभी को ऐसे निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता पर गर्व है।  इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, मंडल अध्यक्ष श्री आशीष ठाकुर, श्री मनोज भट्ट, श्री नरेन्द्र यादव, श्री शैलेश प्रधान उपस्थित थे।

Share:

Next Post

साम्प्रदायिक धु्रवीकरण की साजिशें रच रही है भाजपा  

Mon Jan 4 , 2021
भोपाल। मालवा में विशेषकर इंदौर, उज्जैन, मंदसौर में लगातार हो रहे साम्प्रदायिक हमले संघ के निर्देशन में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की सोची समझी साजिश का हिस्सा हैं। एक माह से भी लंबे समय से चल रहे ऐतिहासिक और शांतिपूर्ण किसान आंदोलन से जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा साम्प्रदायिक धु्रवीकरण की साजिशें […]