व्‍यापार

Share Market : सेंसेक्स 332 अंकों की बढ़त के साथ 49,994 खुला, निफ्टी में बढ़त

नई दिल्ली। बुधवार का दिन तो निवेशकों के लिए मुनाफे वाला साबित हुआ। RBI की मौद्रिक नीति पॉलिसी (monetary policy) का बाजार को फायदा हुआ। अगले दिन गुरुवार को स्‍टॉक मार्केट (Stock Market Today) पूरे जोश के साथ खुला। आज बॉम्बे स्‍टॉक एक्सजेंस (BSE) पर सेंसेक्स 306 अंक चढ़कर 49,968 पर खुला। निफ्टी (Nifty) में भी बढ़त रही। NSE पर निफ्टी 100 अंक बढ़कर 14,919 पर कारोबार कर रहा है। शाम को BSE पर सेंसेक्स 460 चढ़कर 49,661 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी तेजी देखी गई थी। निफ्टी 135 अंकों की बढ़त के साथ 14,819 पर बंद हुआ था।

आज इतने शेयरों में रही बढ़त
गुरुवार सुबह मार्केट ओपन होने के साथ, BSE पर कुल 1,797 कंपनियों के शेयर ट्रेड कर रहे हैं, इनमें 1,389 शेयर बढ़त और 340 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। आज लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 2,09,63,137.34 रुपए हो गया है, जो कल 2,08,18,703.70 रुपए था।

आज के टॉप -5 गेनर्स : आज HINDALCO, TATASTEEL, TATAMOTORS, GRASIM, TECHM कंपनी के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

आज के टॉप 5- लूजर्स : आज BAJAJ-AUTO, ONGC, NESTLEIND, DRREDDY, SBILIFE कंपनी के शेयरों में गिरावट है।

बिजनेस में आज की महत्वपूर्ण खबरें…
1. देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बाद अब Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) ने शुक्रवार यानी 9 अप्रैल से लखनऊ-नई दिल्ली-लखनऊ ( Lucknow-New Delhi-Lucknow) तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) को महीने आखिरी तक सर्विस रद्द कर दी गई है।
2. MUTHOOT FINANCE कंपनी की NCD के जरिए 1700 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। आज से 29 अप्रैल तक NCD इश्यू खुला रहेगा।
3. HINDUSTAN COPPER का QIP लॉन्च होगा। फ्लोर प्राइस 125.79 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। मौजूदा भाव से 14 फीसदीके डिस्काउंट पर फ्लोर प्राइस है।
4. GODREJ CP Q4 रिजल्ट चौथी तिमाही में सेल्स ग्रोथ 30 फीसदी रहने का अनुमान है। मजबूत सेल्स ग्रोथ और कीमतों में बढ़ोतरी का फायदा होगा। Indonesia के कारोबार में भी रिकवरी के संकेत मिल रहे है। Latin America में भी मजबूत ग्रोथ रहने का अनुमान है।

Share:

Next Post

Petrol Diesel Price : आम आदमी को राहत! पेट्रोल डीजल के नए रेट हुए जारी, फटाफट चेक करें आज के दाम

Thu Apr 8 , 2021
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने आज लगातार 9वें दिन आम आदमी को राहत देते हुए पेट्रोल डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल के दाम 90.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 80.87 रुपये प्रति लीटर हैं। इधर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में […]